फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demands for social security, insurance, and legal protection were raised at the gig workers' conference.

Chandigarh News: गिग वर्कर्स सम्मेलन में सामाजिक सुरक्षा, बीमा और कानूनी संरक्षण की मांग उठाई

Mon, 20 Jul 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Demands for social security, insurance, and legal protection were raised at the gig workers' conference.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक लुबाना के नेतृत्व में गिग वर्कर्स के अधिकारों को लेकर सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की सहित कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, पेंशन और अन्य श्रमिक अधिकारों से वंचित रखा है।
विज्ञापन

दीपक लुबाना ने कहा कि गिग वर्कर्स को सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार की स्थिरता और कानूनी संरक्षण मिलना उनका अधिकार है। उदय भानु चिब ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और मेहनतकश वर्ग की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

सम्मेलन में गिग वर्कर्स ने कम आय, बिना कारण आईडी ब्लॉक होने, सामाजिक सुरक्षा के अभाव, बढ़ती ईंधन कीमतों और कार्यस्थल पर सुरक्षा जैसी समस्याएं नेताओं के सामने रखीं। यूथ कांग्रेस ने इन मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस गिग वर्कर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी। वहीं एच.एस. लक्की ने भी श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित कराने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed