{"_id":"573605624f1c1bb36b919a36","slug":"demanded-to-ban-on-johnson-s-baby-powder-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉनसन बेबी पाउडर का मुद्दा गरमाया, अब यहां बैन करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉनसन बेबी पाउडर का मुद्दा गरमाया, अब यहां बैन करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
जॉनसन बेबी पाउडर
- फोटो : amar ujala
अमेरिकी कोर्ट द्वारा जॉनसन बेबी पाउडर को हानिकारक बताने के बाद अब ये मामला चंडीगढ़ के अधिकारियों के पास भी पहुंच गया है। जॉनसन बेबी पाउडर पर प्रतिबंध की मांग करते हुए कंज्यूमर एक्टिविस्ट एडवोकेट पंकज चांदगोठिया ने डीसी को पत्र भेजकर जॉनसन पाउडर की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
हाल ही में अमेरिका की एक अदालत में दो मामलों में जानसन एंड जानसन कंपनी पर करोड़ों का जुर्माना लगाते हुए यह प्रमाणित कर दिया है कि उसके द्वारा बनाए जा रहे पाउडर में कैंसर बीमारी को पैदा करने वाले पदार्थ मौजूद हैं।
विज्ञापन
चांदगोठिया ने कहा कि बेबी पाउडर की भारत में भी बिक्री की जा रही है, जिससे बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है। कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट की धारा (14) का हवाला देते हुए चांदगोठिया ने कहा कि इस धारा में ‘हजार्ड्स गुडस’ की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डीसी चंडीगढ़ कंज्यूमर प्रोटेक्शन काउंसिल के चेयरमैन हैं और इस काउंसिल के अधिकार क्षेत्र में ऐसी चीजों की बिक्री पर रोक लगाने की ड्यूटी है। वकील ने कहा कि पाउडर की बिक्री पर रोक लगाने के सात ही स्टॉक में पड़े माल को भी जब्त कर लेना चाहिए।