फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand will increase three times by 2050, farmers should adopt technology in time

2050 तक तीन गुना बढ़ जाएगी मांग, समय रहते प्रौद्योगिकी को अपनाएं किसान

Mon, 07 Nov 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Demand will increase three times by 2050, farmers should adopt technology in time
चंडीगढ़। परेड ग्राउंड में चल रहे एग्रो-टेक 2022 के तीसरे दिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के महत्व पर एक सत्र का आयोजन हुआ। पैनलिस्टों और विशेषज्ञों ने खाद्य मांग की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग और इसके कार्यान्वयन के बारे में अपने-अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

खेती में प्रौद्योगिकी की आवश्यकता पर जोर देते हुए वर्ल्डवाइड इनोवेटर वियर्ड वोंक ने कहा कि बढ़ती आबादी के साथ वर्ष 2050 तक भोजन की आवश्यकता 70 प्रतिशत बढ़ने जा रही है और इस मांग को पूरा करने के लिए आवश्यकता तीन गुना होगी। यह महत्वपूर्ण है कि हम इससे निपटने के लिए उत्पादकता और खेती बढ़ाने के लिए कृषि में प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के महत्व को समझें। अभी भी ऐसे सीमांत किसान हैं, जो लंबे समय से खेती के पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें एआई से परिचित कराने की आवश्यकता पर बोलते हुए सीआईआई रीजनल कमेटी ऑन डीटी एंड एआई के को-चेयरमैन विनोद सूद ने कहा कि सीमांत किसान को नवीनतम तकनीक प्राप्त करना एक चुनौती है। प्रौद्योगिकी को किसानों के लिए किफायती बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाना चाहिए ताकि उसे खेती के लिए अपनाया जा सके और अधिक उपज और बेहतर मुनाफा कमाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed