फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand to start buying and selling of properties as per share, car-bike rally today

Chandigarh News: शेयर अनुसार संपत्तियों की खरीद-बिक्री शुरू करने की मांग, आज कार-बाइक रैली

Sat, 16 Dec 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Demand to start buying and selling of properties as per share, car-bike rally today
चंडीगढ़। फरवरी माह से शहर में शेयर अनुसार संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगी हुई है। इसके खिलाफ जन अभियान खड़ा करने के लिए शनिवार को चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयर होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन व विभिन्न आरडब्ल्यूए की तरफ से एक कार-बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली सेक्टर-34 के शाम मॉल के पास से शुरू होगी, जो पूरी शहर का चक्कर लगाने के बाद सेक्टर-34 में ही समाप्त होगी।एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि बहुत से लोगों को अब तक यह नहीं पता है कि फरवरी में प्रशासन की तरफ से शेयर अनुसार संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर लगाई गई रोक कैसे प्रभाव डाल रही है। इस कार-बाइक रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। हाल ही में इस मुद्दे को लेकर चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयर होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन, चंडीगढ़ प्रॉपर्टी कंसलटेंट एसोसिएशन और फॉसवेक के प्रतिनिधियों ने संयुक्त प्रेसवार्ता की थी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि जल्द अगर प्रशासन फरवरी के आदेश को वापस नहीं लेगा तो इसके खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ के फेज-1 (सेक्टर 1-30) में एक आवासीय इकाई के विभाजन और अपार्टमेंटलाइजेशन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि सेल डीड/ट्रांसफर डीड/गिफ्ट डीड/विल व बिना वसीयत के मृत्यु आदि के माध्यम से परिवार के भीतर संपत्ति के सभी प्रकार के ट्रांसफर की अनुमति दी जाएगी, चाहे उनके पास कोई भी शेयर हो। केवल परिवार के सदस्यों के भीतर शेयरों की वसीयत पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed