{"_id":"668d497a99763f2ef50c97ff","slug":"demand-to-increase-retirement-age-of-employees-from-58-to-60-years-gained-momentum-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-464234-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 से 60 साल करने की मांग ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 से 60 साल करने की मांग ने पकड़ा जोर
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की मांग
केंद्र सरकार के समान एचआरए की घोषणा करें हरियाणा सरकार
चंडीगढ़। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले हरियाणा में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 से 60 साल करने का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है। 12 जुलाई को होने वाली हरियाणा कैबिनेट की बैठक से कर्मचारियों को फिर से आस जगी है। कर्मचारी संगठन लगातार मुख्यमंत्री नायब सिंह से मिलकर अपनी बात रख रहे हैं। अब हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन हसला के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने और एचआरए (हाउस रेंट एलाउंस) की संशोधित दरों को लागू करने मांग की है।
सिंधु का कहना है कि हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को एचआरए संशोधित दरों से नहीं मिलने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए एचआरए की संशोधित दरों को लागू कर चुकी है, लेकिन हरियाणा सरकार अपने कर्मचारियों को पुरानी दरों से ही एचआरए दे रही है।
हसला प्रधान ने तर्क दिया कि केंद्र सरकार (भारत सरकार) और उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि जैसे कई राज्य सरकारों के सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु पहले से ही 60 वर्ष है। इसके अलावा सिविल सेवक (आईसीएस), विश्वविद्यालय कर्मचारी, डॉक्टर (एचसीएमएस), चतुर्थ श्रेणी, विकलांग आदि जैसे कई कर्मचारियों को हरियाणा में भी 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु का विशेषाधिकार प्राप्त है। इसलिए हरियाणा सरकार के कर्मचारियों की भी सेवा अवधि बढ़ाने चाहिए।
विज्ञापन
राज्य महासचिव अमित मनहर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार यदि डीए बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाता है तो क्रमशः एक्स, वाई और जेड श्रेणी के शहरों के लिए एचआरए 27, 18, नाै प्रतिशत की दरों पर मिलेगा और यदि डीए बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाता है तो क्रमशः एक्स, वाई और जेड श्रेणी के शहरों के लिए एचआरए 30, 20 और 10 प्रतिशत की दरों पर मिलेगा।