{"_id":"6a1a011e20dd6679180576a0","slug":"demand-to-include-mhc-problems-in-master-plan-2031-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1032147-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मास्टर प्लान-2031 में एमएचसी की समस्याओं को शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मास्टर प्लान-2031 में एमएचसी की समस्याओं को शामिल करने की मांग
विज्ञापन
मनीमाजरा। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा चंडीगढ़ मास्टर प्लान-2031 के ड्राफ्ट संशोधनों पर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) से सुझाव मांगे जाने के बाद एमएचसी सेक्टर-13, चंडीगढ़ की आरडब्ल्यूए ने भी अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं।
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एमएचसी सेक्टर-13 के अध्यक्ष कर्नल गुरसेवक सिंह ने चीफ आर्किटेक्ट, अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ को पत्र भेजकर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान से जुड़े सुझाव दिए। उन्होंने आरडब्ल्यूए की ओर से सबसे प्रमुख मांग मल्टी-लेवल पार्किंग की रखी है। कर्नल सिंह ने कहा कि एमएचसी में आबादी और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसके कारण लोग सड़कों, फुटपाथों और घरों के सामने वाहन खड़े करने को मजबूर हैं, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। उन्होंने पास की सरकारी जमीन पर मल्टी-लेवल पार्किंग बनाने की मांग उठाई।
इसके अलावा आरडब्ल्यूए ने बच्चों के लिए खेल मैदान विकसित करने की मांग भी की है। उनका कहना है कि एमएचसी के आसपास बच्चों के खेलने के लिए कोई उचित स्थान नहीं बचा है। जिस जगह का पहले उपयोग बच्चे खेलकूद के लिए करते थे, वहां अब 24x7 पानी प्रोजेक्ट स्थापित हो चुका है। आरडब्ल्यूए ने क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट और वॉकिंग ट्रैक बनाने का सुझाव भी प्रशासन को दिया है। उनका कहना है कि सुरक्षित वॉकिंग स्पेस न होने से लोग तंग गलियों में चलने को मजबूर हैं, जहां वाहनों का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही आरयूबी से पंचकूला जाने वाले वाहनों के लिए एक डायवर्जनरी लिंक रोड बनाने की मांग रखी गई है, ताकि रिहायशी सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।
विज्ञापन
कर्नल गुरसेवक सिंह ने कहा कि यदि इन सुझावों को मास्टर प्लान-2031 में शामिल किया जाता है, तो एमएचसी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।