{"_id":"65aaf0944ad4da8b110118c9","slug":"demand-to-cancel-dcs-order-and-hold-mayor-elections-within-24-hours-high-court-will-hear-today-chandigarh-news-c-16-1-pkl1004-333188-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डीसी का आदेश रद्द कर 24 घंटे के भीतर मेयर चुनाव कराने की मांग... हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डीसी का आदेश रद्द कर 24 घंटे के भीतर मेयर चुनाव कराने की मांग... हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 24 घंटे के भीतर हाईकोर्ट की ओर से नियुक्त कोर्ट कमिश्नर की निगरानी में करवाने की मांग करते हुए आप-कांग्रेस गठबंधन के मेयर पद के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। साथ ही चुनाव छह फरवरी को करवाने के डीसी के आदेश को प्रेरित व दुर्भावनापूर्ण बताते हुए रद्द करने की मांग की है। इस याचिका पर सुनवाई शनिवार होगी।शुक्रवार सुबह याचिका दाखिल कर कुलदीप ने हाईकोर्ट से मांग की कि सुनवाई आज ही की जाए लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका पर शनिवार को सुनवाई करने का फैसला लिया। 18 जनवरी को मेयर का चुनाव होना था जिसे प्रशासन ने टाल दिया। जब तय समय पर चुनाव नहीं हुआ था तो उसी दिन मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर वीरवार को ही चुनाव करवाने की मांग की थी।
याचिका पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम को 23 जनवरी के लिए नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद डीसी ने आदेश जारी कर 6 फरवरी को चुनाव करवाने का निर्णय लिया था। ऐसे में चुनाव में देरी न हो इसके लिए अब एक और याचिका दाखिल कर कुलदीप कुमार ने 24 घंटे के भीतर कोर्ट कमिश्नर की निगरानी में चुनाव करवाने की मांग कर दी है। साथ ही याचिका में डीसी के आदेश को रद्द करने की मांग की गई है।
इस चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन की यह चौथी याचिका है। सबसे पहले कांग्रेस के एक पार्षद को हाउस अरेस्ट बताते हुए उसे छुड़ाने को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। इस याचिका पर हाईकोर्ट ने रात एक बजे सुनवाई करते हुए प्रशासन को नोटिस जारी किया था। हालांकि अगले दिन शाम को हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद 17 जनवरी को याचिका दाखिल करते हुए कोर्ट कमिश्नर की निगरानी में चुनाव करवाने की अपील की गई थी। हाईकोर्ट ने इससे इन्कार करते हुए चुनाव की वीडियोग्राफी का आदेश दिया था।
विज्ञापन
18 जनवरी को चुनाव न करवाने के चलते हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। हाईकोर्ट ने देर शाम याचिका पर सुनवाई की थी लेकिन बिना कोई राहत दिए प्रशासन व नगर निगम को 23 जनवरी के लिए नोटिस जारी कर दिया था। अब यह चौथी याचिका दाखिल की गई है जिसमें 24 घंटे के भीतर चुनाव करवाने की अपील की गई है।