{"_id":"6a10b94b4ae54c06af0add91","slug":"demand-raised-for-installation-of-lifts-and-changes-in-the-houses-of-mhc-sector-13-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1026579-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एमएचसी सेक्टर-13 के मकानों में लिफ्ट लगाने और बदलाव की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एमएचसी सेक्टर-13 के मकानों में लिफ्ट लगाने और बदलाव की उठाई मांग
विज्ञापन
मनीमाजरा। सेक्टर-13 स्थित एमएचसी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ डी. कार्तिकेयन, आईएएस से मुलाकात कर मकानों से जुड़े लंबित मुद्दे उठाए। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई एसोसिएशन के प्रधान कर्नल गुरसेवक सिंह ने की। इस दौरान महासचिव एसए कुरैशी और सचिव समन्वय मनदीप कौर भी मौजूद रहीं।
प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ को बताया कि एमएचसी के मकानों में लंबे समय से कई समस्याएं लंबित हैं, जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रधान कर्नल गुरसेवक सिंह ने कहा कि नियमों के अनुसार ब्लॉकों में लिफ्ट लगाने की अनुमति है, लेकिन सभी शर्तें पूरी करने के बावजूद निवासियों को मंजूरी नहीं मिल रही। इसके अलावा जरूरत के अनुसार मकानों में बदलाव (नीड बेस्ड चेंजेज) का मुद्दा भी उठाया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि निवासी लंबे समय से इन मामलों के समाधान की मांग कर रहे हैं। सीईओ डी. कार्तिकेयन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही मौके का दौरा करेंगे और दोनों मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।