फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand for launching PET scan facility at GMCH-32 intensifies.

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में पेट स्कैन सुविधा शुरू करने की मांग तेज

Fri, 27 Mar 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Demand for launching PET scan facility at GMCH-32 intensifies.
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में पेट (पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी) स्कैन सुविधा शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। भाजपा मेडिकल सेल के पूर्व अध्यक्ष प्रिंस भंडूला ने प्रशासन से इस दिशा में जल्द कदम उठाने की अपील की है। भंडूला ने कहा कि पेट स्कैन कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार के लिए बेहद अहम जांच है लेकिन अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों या अन्य शहरों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लाखों मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। ऐसे में यहां पेट स्कैन जैसी आधुनिक सुविधा का अभाव एक बड़ी कमी है। भंडूला ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल में जल्द से जल्द पेट स्कैन मशीन स्थापित कर इसे सुचारू रूप से शुरू किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed