फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand for free hold properties high, CHB sold 12 flats for 9.80 crores

फ्री होल्ड संपत्तियों की मांग ज्यादा, 9.80 करोड़ में सीएचबी ने बेचे 12 फ्लैट

Fri, 06 Aug 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Demand for free hold properties high, CHB sold 12 flats for 9.80 crores
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने वीरवार को 46 आवासीय संपत्तियों को बेचने केलिए जारी टेंडर की वित्तीय बोली खोली। सीएचबी इसमें 12 फ्लैट को बेचने में सफल रहा है। इसमें सबसे अधिक बोली सेक्टर-63 के तीन-बैडरूम फ्लैट के लिए 1.07 करोड़ लगी है, जबकि इसका आरक्षित मूल्य एक करोड़ था।
विज्ञापन

बोर्ड ने इस बार अधिकतम फ्लैट्स के आरक्षित मूल्य में बढ़ोतरी की थी, बावजूद इसके लोगों ने फ्लैट खरीदने में रुचि दिखाई है। बोर्ड को आरक्षित मूल्य 9.22 करोड़ के मुकाबले 9.81 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। बोर्ड की ये संपत्तियां सेक्टर-38वेस्ट, 49, 51 और 63 में बनी हुई हैं। 12 फ्लैट्स के लिए बोर्ड के पास 30 बोली आई थी। सीएचबी की संपत्तियों के लिए आरक्षित मूल्य से ऊपर औसतन 6.50 प्रतिशत तक की बोली लगी है। सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता को 12 अगस्त तक 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। अगर बोलीदाता की ओर से तय समय के अंदर भुगतान नहीं किया जाता है तो बोर्ड की तरफ से ईएमडी (बयाना राशि) जब्त कर ली जाएगी और बोलीदाता को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। बोर्ड ने यह साफ किया था कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। मकान खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। अब लीज होल्ड पर 151 व्यावसायिक और 38 आवासीय संपत्तियों के लिए इच्छुक लोग 10 अगस्त तक बोली लगा सकते हैं।
विज्ञापन

87 संपत्तियां बेच सीएचबी ने कमाये 70.59 करोड़
शहर में फ्री होल्ड संपत्तियों की मांग काफी अधिक है। सीचबी ने पिछले चार महीने में अपनी फ्री होल्ड आवासीय संपत्तियों की चार बार ई-टेंडरिंग की है। इस दौरान कुल 121 आवासीय संपत्तियों को ई-टेंडरिंग में रखा गया, इसमें बोर्ड 87 फ्री होल्ड संपत्तियां बेचने में सफल रहा है। इससे बोर्ड को 65.55 करोड़ के आरक्षित मूल्य के बदले 70.59 करोड़ की कमाई हुई है। पिछले कई सालों में सीएचबी की नीलामी में ये सबसे ज्यादा कमाई है। वहीं, लीज होल्ड सिर्फ 11 ही संपत्तियां बिकीं हैं। इनमें दो आवासीय और नौ व्यवसायिक संपत्ति है। बोर्ड को इनसे करीब साढ़े छह करोड़ की कमाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर व वर्ग बिक्री कीमत
सेक्टर-51 (एमआईजी) 1.07 करोड़
सेक्टर-63 (3बीआर) 1.07 करोड़
सेक्टर-49 (2बीआर) 1.01 करोड़
सेक्टर-51 (एमआईजी) 97 लाख
सेक्टर-51 (एमआईजी) 96 लाख
सेक्टर-51 (एमआईजी) 95 लाख
सेक्टर-51 (एमआईजी) 94 लाख
सेक्टर-63 (2बीआर) 76 लाख
सेक्टर-49 ईडब्ल्यूएस 24.65 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed