{"_id":"64c17f3949e478b8030022b5","slug":"demand-for-door-to-door-checking-of-dengue-larvae-chandigarh-news-c-87-1-pan1001-2644-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: घर-घर डेंगू के लारवा की चेकिंग कराए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: घर-घर डेंगू के लारवा की चेकिंग कराए जाने की मांग
विज्ञापन
पंचकूला। पिछले वर्ष डेंगू मरीजों की संख्या में हरियाणा प्रदेश में अग्रणी रहने वाले पंचकूला जिले में जनता को फिर से डेंगू की जानलेवा बीमारी का डर सताने लगा है। सेक्टर-10 की हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (होवा) की कोर कमेटी की बुधवार को हुई मीटिंग हुई। इसमें निरंतर हो रही बारिश व शहर में पड़े कूड़े के ढेरों के कारण बीमारियां फैलने की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम से घर-घर डेंगू के लारवा की चेकिंग में तेजी लाने की मांग की गई।होवा चेयरमैन भारत हितैषी ने बताया कि पिछले साल पूरे हरियाणा में डेंगू के 3900 मरीजों में से अकेले पंचकूला में 1700 डेंगू के मरीज रिकॉर्ड किए थे। हितैषी ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि हाल ही में बारिश के कारण जगह-जगह पानी जमा है, जो डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी को न्योता दे रहा है। होवा प्रधान बीएम कौशिक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक घर-घर डेंगू के लारवा की चेकिंग को बहुत ही धीमी गति से शुरू किया है, जिस कारण शहर के काफी सेक्टरों में डेंगू के लारवा की चेकिंग शुरू ही नहीं हुई है।
होवा संस्थापक एनसी स्वामी और संरक्षक संजय आहूजा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों में चेकिंग कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, डेंगू लारवा पाए जाने पर जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जाए। होवा वित्त सचिव प्रेम लाल गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान अमित गुप्ता, सुभाष शर्मा, सुभाष भारद्वाज ने बताया कि शहर के सेक्टरों में जगह-जगह कूड़े और गार्डन वेस्ट के ढेर बारिश के पानी से सड़ रहे हैं, जो डेंगू मलेरिया और चिकनगुनिया को निमंत्रण दे रहे हैं।
होवा सचिव आरके शर्मा, उपप्रधान कुसुम अरोड़ा, बृजलाल जैन, मुकेश गोयल, जी डी बत्रा, सुनील गुप्ता, डीएन मोंगा ने बताया कि शहर के सेक्टरों में खाली प्लाटों में बहुत ऊंची-ऊंची झाड़ियां उगी हैं। कई लोग घरों का कचरा लिफाफे में भरकर इन खाली प्लाॅटों में फेंक देते हैं और यह खाली प्लाॅट मच्छरों-मक्खियों का ब्रीडिंग सेंटर बन गए हैं।
विज्ञापन
भारत हितैषी, शिव कुमार वर्मा, हरीश साहनी, बाबू दलजीत सिंह, प्रोफेसर बीके गुप्ता, चमन लाल धमीजा ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मांग की है कि वे स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दें कि डेंगू लारवा की चेकिंग में तेजी लाई जाए। होवा पदाधिकारियों ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे अपने घरों के कूलरों, छत पर पड़े डिब्बों, गमलों में खड़े पानी की सफाई करवाएं।