फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   demand 12 lakh ransom to BJP leader Ramdat Bhardwaj in rewadi

भाजपा नेता को पत्र भेजकर मांगी 12 लाख की रंगदारी, घटना के बाद नेता का परिवार भयभीत

Sat, 03 Nov 2018 02:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Nov 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
demand 12 lakh ransom to BJP leader Ramdat Bhardwaj in rewadi
BJP - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष और जिले के टहना दीपालपुर निवासी रामदत भारद्वाज से बदमाशों ने पत्र भेजकर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी मांगने वालों ने अपना नाम पत्र गुरुग्राम के चकरपुर निवासी दिनेश व राजकुमार लिखा और पुलिस की जांच में ये नाम फर्जी पाए गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डाक से भेजा गया पत्र
रामदत भारद्वाज के घर पर यह पत्र 31 अक्तूबर को पहुंचा जिसको उनके परिजनों ने खोला। पत्र में बदमाशों ने रामदत भारद्वाज को संबोधित करते हुए 12 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और कहा कि यदि उन्होंने रंगदारी नहीं दी तो उनके पुत्र व पोते सहित परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या कर दी जाएगी। पत्र मिलने के बाद भाजपा नेता के घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल उनके घर पहुंची और भेजे गए पत्र को कब्जे में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है। पत्र भेजने वालों ने अपना नाम गुरुग्राम के गांव चकरपुर निवासी दिनेश व राजकुमार लिखा है जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत पर इन दोनों को नामजद करके मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज करने के बाद जब पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले की जांच प्रारंभ की तो प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरुग्राम में इस नाम के व्यक्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता किसान पृष्ठभूमि के नेता, बेटा अनुबंध पर करता है अस्पताल में नौकरी
रामदत भारद्वाज लंबे समय से केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खेमे में खासमखास रहे हैं। इसकी वजह से ही उनको जिला उपाध्यक्ष का पद दिया गया था। रामदत भारद्वाज मुख्यत: कृषि पृष्ठभूमि के नेता और उनके बेटे शहर के नागरिक अस्पताल में अनुबंध के तौर पर कार्यरत हैं जबकि पोता छह साल का ही है। इस धमकी के बाद पूरे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। 


भाजपा नेता की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 31 अक्तूबर को पत्र मिला था, जिसमें गुरुग्राम के एक गांव निवासी दो युवक के नाम सामने आए हैं, जोकि प्रारंभिक जांच में गलत मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-रणबीर सिंह, प्रभारी थाना रोहड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed