फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Sikh Gurudwara Management Committee sent notice to Actor Anupam Kher

विवादास्पद ट्वीट: दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने अनुपम खेर को भेजा नोटिस, कांग्रेस ने श्री अकाल तख्त से की शिकायत

Thu, 02 Jul 2020 10:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/दिल्ली एनसीआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/दिल्ली एनसीआर Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Delhi Sikh Gurudwara Management Committee sent notice to Actor Anupam Kher
अभिनेता अनुपम खेर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर के पति और अभिनेता अनुपम खेर द्वारा दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन शब्दों का ‘गलत’ इस्तेमाल करने पर सिखों ने भारी रोष व्यक्त किया है। पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों ने जहां श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को इसकी लिखित शिकायत दी है। वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अनुपम खेर को कानूनी नोटिस भेजा है। कमेटी ने खेर से तुरंत माफी मांगने और विवादास्पद ट्वीट हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


इस ट्वीट पर गुस्साए सिख 
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव हरमीत सिंह ने बताया कि अनुपम खेर ने भाजपा प्रवक्ता की तारीफ करते हुए विवादास्पद ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़े दोहे ‘सवा लाख से एक लड़ाऊं’ को तोड़ मरोड़ कर इसे ‘सवा लाख से एक भिड़ा दूं’ कर दिया। दोहे को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का अधिकार किसी के पास नहीं है। कमेटी ने अपने लीगल सेल के चेयरमैन जसविंदर सिंह जौली के माध्यम से खेर को नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम खेर ने माफी मांगी, ट्वीट हटाया 
सिखों के कड़े विरोध को देखते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से आनन-फानन में न सिर्फ विवादित ट्वीट हटा दिया बल्कि एक नया ट्वीट कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखा कि वे क्षमाप्रार्थी हैं। इसके साथ ही उन्होंने गलती सुधारते हुए गुरु साहिब के शब्दों को सही तरीके से भी लिखा।

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिखों को उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए 1699 में उस समय यह छंद कहा था, जब उन्होंने खालसा की रचना की थी। अनुपम खेर ने इसका गलत इस्तेमाल करके सिखों का अनादर किया है। मैंने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से अपील की है कि वे खेर के खिलाफ कार्रवाई करें। - बरिंदर सिंह ढिल्लों, प्रधान, पंजाब यूथ कांग्रेस   

अनुपम खेर की इस हरकत के बावजूद भाजपा के साथ नाखून-मांस का रिश्ता रखने वाले अकाली दल की चुप्पी सवाल खड़े करती है। आखिर अकाली कब तक पंजाबियों और सिखों का निरादर करने वालों के सुर में सुर मिलाते रहेंगे। खेर की इस हरकत को सिख बर्दाश्त नहीं करेंगे। - सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब के कैबिनेट मंत्री  

एक व्यक्ति विशेष के लिए गुरबानी के शब्दों का इस्तेमाल करके अनुपम खेर ने बेहद घटिया हरकत की है। इस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब और एसजीपीसी को कड़ा नोटिस लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। - करनैल सिंह पीर मोहम्मद, नेता, अकाली दल टकसाली 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed