{"_id":"588df4624f1c1b844fe800af","slug":"delhi-rti-activist-mk-thakur-alleged-arvind-kerjiwal-of-aam-admi-party-assembly-election-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के RTI कार्यकर्ता ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के RTI कार्यकर्ता ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव से पहले आप के लिए नई मुसीबत खड़ी हुई। दिल्ली के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता एमके ठाकुर ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल गरीब होने का दिखावाकर दिल्ली की तरह पंजाब की जनता को भी बरगलाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार बनाने के बाद केजरीवाल 15 फरवरी 2015 से 21 जुलाई 2016 तक399 नए शराब के ठेकों के लाइसेंस आवंटित कर चुके हैं। महिलाओं के लिए अलग से वारशालाएं खोल दी गई हैं। दूसरी ओर पंजाब में केजरीवाल नशामुक्ति का ढोल पीट रहे हैं। दिल्ली में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई को लेकर झूठा प्रचार किया गया।

केजरीवाल को दी खुली बहस की चुनौती
चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल
होर्डिंग्स में राजपत्रित 275 अधिकारियों को अरेस्ट और 185 को निलंबित करने की बात कही गई, जबकि आरटीआई में दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो ने बताया कि सिर्फ 41 बेहद निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, एफआईआर किसी पर दर्ज नहीं हुई।
पंजाब चुनाव में भी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए केजरीवाल झूठे वादे कर रहे हैं। ठाकुर ने केजरीवाल को इन मुद्दों पर खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि खुद को गरीब बताने वाले केजरीवाल 4564.59 वर्ग मीटर के मकान में रहते हैं, उसमें 32 एसी, 49 पंखे व नौ कूलर लगे हैं।
इसलिए पंजाब के लोग मतदान के दिन सही उम्मीदवार को वोट दें, ताकि पंजाब की हालत दिल्ली जैसी न हो। आरटीआई से हासिल जानकारी के आधार पर वह और खुलासे भी करेंगे।