{"_id":"6579fd7e3ccde5043202a534","slug":"delhi-girl-creates-ruckus-in-bhargava-camp-police-station-of-jalandhar-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: भार्गव कैंप थाने में दिल्ली की युवती का हंगामा, युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: भार्गव कैंप थाने में दिल्ली की युवती का हंगामा, युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का लगाया आरोप
Thu, 14 Dec 2023 12:23 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:23 AM IST
सार
पीड़िता ने बताया कि युवक के पास उसके अश्लील वीडियो हैं। अब पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। वह पिछले तीन दिन से जालंधर के थाना भार्गव कैंप में आ रही थी। लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई। जब युवती ने मंगलवार रात को हंगामा किया तो पुलिस उसकी शिकायत लेने को तैयार हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालंधर में देर रात थाना भार्गव कैंप के बाहर दिल्ली से आई लड़की ने जमकर हंगामा किया। युवती ने न्यू दयोल नगर के रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। दिल्ली की युवती ने बातचीत में बताया कि न्यू दयोल नगर जालंधर के दुष्यंत नाम के युवक से शादी डॉट-कॉम के माध्यम से संपर्क में आई थी। दोनों के बीच अच्छी बातचीत होने लगी और शादी करने की बात तय हो गई। इसके बाद युवती ने रिलेशनशिप के लिए हां कर दिया। युवती ने आरोप लगाया कि युवक कई बार जालंधर बुलाकर होटल ले गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
मगर अब युवक ने शादी से इन्कार कर दिया है। इसकी शिकायत युवती ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी है। युवती ने बताया कि युवक जालंधर-लुधियाना हाईवे पर परागपुर के पास स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में वैले पार्किंग का ठेका चलाता है। दुष्यंत ने कारोबार चलाने के नाम पर उससे थोड़े-थोड़े करके करीब 8-9 लाख रुपये ले लिए हैं। उसने सारे पैसे ऑनलाइन दिए थे। इनका सारा रिकॉर्ड उसके पास है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि युवक के पास उसके अश्लील वीडियो हैं। अब पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। वह पिछले तीन दिन से जालंधर के थाना भार्गव कैंप में आ रही थी। लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई। जब युवती ने मंगलवार रात को हंगामा किया तो पुलिस उसकी शिकायत लेने को तैयार हुई। पुलिस ने केस दर्ज करने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन