हरियाणा में शिफ्ट होगी दिल्ली की एक बड़ी मार्केट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक बहुत बड़ी मार्केट हरियाणा में शिफ्ट होने जा रही है। इसके लिए सरकार ने जमीन आवंटित कर दी है। दिल्ली की इलेक्ट्रॉनिक मार्केट को हरियाणा की खट्टर सरकार ने 35 एकड़ जमीन सोनीपत में दे दी है।
यहां इलेक्ट्रिकल ट्रेडर एसोसिएशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट विकसित करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह ऐलान किया गया।
साथ में नारायणगढ़ चीनी मिल की ओर से गन्ना किसानों की बकाया राशि के भुगतान के लिए सरकारी गारंटी पर 45 करोड़ के उदार ऋण देने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
अंबाला में होगा पहला बागवानी विश्वविद्यालय
मंत्रिमंडल ने करनाल में प्रदेश का पहला बागवानी विवि स्थापित करने तथा नारायणगढ़ (अंबाला), जींद और झज्जर में इसके तीन क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र खोलने के लिए बागवानी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत एक अध्यादेश जारी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
हाल ही में शुरू उद्यम प्रोत्साहन नीति-2015 उद्योगों के समूह विकसित करने पर बल देती है। यह प्रस्ताव इस नीति के क्रम में है और औद्योगिक संपदा बरही क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा देगी।
हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के निदेशक मंडल की 329वीं बैठक में नई दिल्ली इलेक्ट्रिकल ट्रेडर एसोसिएशन (बरही यूनिट, हरियाणा) के सदस्यों के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इस निर्णय से सूबे के लोगों के लिए निवेश व रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे।