फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   delhi election: celebrated Holi and Diwali in kejriwal ancestral home

केजरीवाल के पैतृक घर में मनी होली और दिवाली

Thu, 12 Feb 2015 05:25 PM IST
प्रेम सारस्वत/अमर उजाला, सिवानी मंडी(हरियाणा)
प्रेम सारस्वत/अमर उजाला, सिवानी मंडी(हरियाणा) Updated Thu, 12 Feb 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
delhi election: celebrated Holi and Diwali in kejriwal ancestral home

साधारण से परिवार में जन्म लेने वाला सिवानी का छोरा अरविंद केजरीवाल एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ राज करेगा। सिवानी वासी बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को जैसे ही परिणाम अपेक्षा से भी अधिक आए तो न केवल परिजनों ने बल्कि शहर के लोगों ने होली और दीवाली एक साथ मनाई।

विज्ञापन


देर शाम तक सिवानी में जुलूस का सिलसिला जारी रहा। जीत की खुशी में कहीं रसगुल्लों की स्टाल लगी तो कहीं लड्डू बांटे गए। इस दौरान जमकर रंग गुलाल उड़ाया गया तो आतिशबाजी में भी शहर के लोगों ने कंजूसी नहीं बरती।
विज्ञापन


विजय जुलूस जैसे ही अरविंद के घर के बाहर डीजे के साथ पहुंचा तो अरविंद केजरीवाल की बहनें चिंकी, लक्ष्मी और भांजे विपुल, पवन, मोटू, दिनेश, भोलू, कृष्ण फोगला, हेमंत गर्ग भी डीजे पर चल रहे गानों पर जमकर थिरके और शहर के लोगों के साथ खुशियां साझा की। डीजे पर अरविंद केजरीवाल की जीत की खुशी में विशेष तौर से भजन गायक सुभाष दीवाना की आवाज में गाए गए गीत पर लोगों ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग बोले निश्चित रूप से दिल्ली के नतीजों का असर न केवल अकेले हरियाणा बल्कि पूरे देश की राजनीति पर पड़ेगा।
दिल्ली में मोदी लहर पर सवार भाजपा की किरण बेदी के खिलाफ सिवानी में जन्मे अरविंद केजरीवाल की जीत पर पूरे शहर को पहले से ही उम्मीद थी।

यहां से उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ काफी संख्या में लोग प्रचार के लिए दिल्ली भी गए थे। मंगलवार को गिनती शुरू होते शहरवासियों ने टेलीविजन के आगे टकटकी लगा दी।

सिवानी का नाम पूरे विश्व में रोशन किया

delhi election: celebrated Holi and Diwali in kejriwal ancestral home

आमतौर पर सारा दिन व्यस्त रहने वाली सड़कें भी सुनसान सी रहीं, क्या आम क्या खास, सभी अरविंद की जीत का जश्न मनाने के लिए बेताब नजर आए।

अरविंद के चाचा गिरधारी लाल केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सियासत का मैदान जीतकर अरविंद ने सिवानी का नाम पूरे विश्व में रोशन कर दिया है। दिल्ली के नतीजों का असर अकेले हरियाणा पर ही नहीं बल्कि पूरे देश की राजनीति को प्रभावित करेगा।

गिरधारीलाल ने कहा कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए वादों की हार और आम आदमी और ईमानदारी की जीत है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि अरविंद के लिए यह जीत सत्ता का भोग नहीं बल्कि आम जन की सेवा करने का माध्यम है और उन्हें उम्मीद है कि वह दिल्ली वालों की हर उम्मीद पर खरा उतरेगा।

अरविंद केजरीवाल की चाची रामदुलारी ने बताया कि अपने लाल को मुख्यमंत्री की शपथ लेते हुए देखना बड़े गर्व की बात होगी। पिछली बार की तरह इस बार भी पूरा परिवार अरविंद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेगा। इसके लिए पूरी तरह से तैयारियां कर ली गई हैं। अरविंद की चाची ने बताया कि अरविंद में अपने दादा मंगल चंद के गुण हैं और वह ईमानदारी से अपने दायित्व का पालन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed