फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Election 2020: Haryana CM Manohar lal targets on Aam Aadmi Party

दिल्ली चुनावः सीएम मनोहर लाल बोले- केजरीवाल के घमंड के कारण कुमार विश्वास ने 'आप' छोड़ी

Fri, 07 Feb 2020 01:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Feb 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Delhi Election 2020: Haryana CM Manohar lal targets on Aam Aadmi Party
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में चुनाव प्रचार थमने से पहले हरियाणा के नेताओं ने भी अपना पूरा जोर लगा दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी बाकी के पार्टी नेताओं के साथ पिछले कई दिनों से रोड शो, रैली, जनसभा के माध्यम से दिल्ली की जनता से भाजपा के पक्ष में वोट देने का आह्वान कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस कड़ी में गुरुवार को दिल्ली व ग्रेटर कैलाश के इलाके में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया और रोड शो किया। गौरतलब है कि आप के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जिन्हें भाजपा के युवा प्रत्याशी सुनील यादव से चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन


मनोहर लाल ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन पर दिल्ली के लोगों से छल करने का आरोप लगाया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली की जनता के भरोसे को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने पांच साल पहले जिस अपेक्षा से दिल्ली में सरकार बनाई थी, उस पर सत्तारूढ़ पार्टी खरी नहीं उतरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोहर लाल ने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी से शुरू के दौर में जो भी नामचीन लोग जुड़े हुए थे, वे पार्टी छोड़कर चले गये। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के घमंड के कारण कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव, किरण बेदी, आशुतोष सरीखे लोग पार्टी छोड़कर चले गए जो कि अपने क्षेत्र की जानीमानी हस्ती थे।


जब अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था, तब उनका साफ सोचना था कि देश में भ्रष्टाचार रूपी कैंसर को उखाड़ फेंकना है। तब उन्हें क्या मालूम था कि इस प्रकार कोई लुटेरा आदमी उनके पीछे लग जाएगा। उनके कंधों पर चढ़ सत्ता की सीढ़ी चढ़ गया, और जब सत्ता मिल गई तो सबसे पहले ठोकर उन्हीं को मारी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमको इस सरकार को बदलकर दिल्ली को सुरक्षित हाथों में सौंपना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed