फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Dynamos became Divyang Premier League champions

दिल्ली डायनोमोज बनी दिव्यांग प्रीमियर लीग चैंपिंयन

Tue, 20 Apr 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi Dynamos became Divyang Premier League champions
चंडीगढ़। संजय दत्त की उपयोगी 42 रनों की बदौलत दिल्ली डायनोमोज ने मुंबई चैंप्स को फाइनल मुकाबले में 10 रनों से हराकर दिव्यांग प्रीमियर लीग की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबला सोमवार को सेक्टर- 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
विज्ञापन

दिल्ली डायनोमोज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पहले ही ओवर में सुरेश एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद संजय दत्त और हरेंद्र की जोड़ी ने पारी को संभालते हुए 67 रन जोड़े और स्कोर को 12वें ओवर में 74 रनों तक पहुंचाया। इसके बाद हरेंद्र के 14 रन पर आउट होते ही पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 119 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई चैंप्स की शुरुआत भी बेहद निराशाजनक रही। महज 15 रन के स्कोर पर मुंबई के तीन बल्लेबाज आउट हो गए। इसके बाद विक्रांत सैनी ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरी तरफ धड़ाधड़ विकेट गिरते रहे। विक्रांत ने 42 रन बनाए। पूरी टीम 20 ओवर में 109 रनों पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन

टीम इंडिया के फैन रामबाबू ने शरीर पर पेंट लगा और हाथ में तिरंगा लिए बढ़ाया हौसला
देश-विदेश में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने वाले मोहाली के रामबाबू भी मैच देखने पहुंचे। शरीर पर पेंट लगाकर और हाथ में तिरंगा लिए रामबाबू उसी अंदाज में पहुंचे, जैसे टीम इंडिया के मुकाबलों में पहुंचते हैं। रामबाबू ने कहा कि सामान्य क्रिकेट खिलाड़ियों की तरह दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों में भी वही जीत का जज्बा रहता है। इसलिए वह खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed