{"_id":"61a1ceaff7564e68b165c6b5","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-to-join-teachers-dharna-in-mohali-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के दौरे पर केजरीवाल: आज मोहाली में शिक्षकों के धरने में होंगे शामिल, शिक्षा व्यवस्था पर गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के दौरे पर केजरीवाल: आज मोहाली में शिक्षकों के धरने में होंगे शामिल, शिक्षा व्यवस्था पर गरमाई सियासत
Sat, 27 Nov 2021 11:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:52 AM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को पंजाब के मोहाली पहुंच रहे हैं। यहां वे शिक्षकों के धरने में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल धरने में कोई बड़ा एलान भी कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर दौरे के दौरान मोहाली में आंदोलनरत शिक्षकों के धरने में आने की बात कही थी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे शिक्षकों को अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साथ मिल गया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक 27 नवंबर यानि आज शिक्षकों के धरने में शामिल होने पंजाब दौरे पर आ आएंगे। नवंबर में यह उनका दूसरा चुनावी दौरा होगा। इससे पहले वह पंजाब के शिक्षकों के लिए आठ गारंटी देने की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल मोहाली में धरने पर बैठे और पानी की टंकी पर सवार शिक्षकों के समर्थन में दिल्ली से पंजाब आ रहे हैं। पंजाब के अपने हाल के दो दिवसीय दौरे के दौरान पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधारों के लिए शिक्षकों को आठ गारंटी देने की घोषणा कर चुके हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से अपील की थी कि शिक्षक लंबे समय से नौकरियों के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
योग्य शिक्षकों की तत्काल मांगें मुख्यमंत्री मानें, ताकि शिक्षक धरने पर न बैठें। अगर उनकी मांगों पर अमल किया जाएगा तो वह पानी की टंकियों से उतरकर घर को जा सकेंगे। अपील के बाद केजरीवाल ने चन्नी सरकार को चेतावनी भी दी थी कि अगर चन्नी सरकार ने संघर्षरत शिक्षकों की समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया तो वह खुद इन बेरोजगार शिक्षकों के धरने में शामिल होने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
परगट बोले- स्कूली शिक्षा में पंजाब बना देश में नंबर वन
पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक-दूसरे पर तंज कसना शुरू कर दिया है। परगट सिंह ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर बोलना ठीक नहीं है, क्योंकि पंजाब देश में शिक्षा में नंबर वन है और दिल्ली छह नंबर पर है। केजरीवाल ने भी परगट सिंह पर पलटवार किया है कि जो लोग पंजाब की शिक्षा व्यवस्था से खुश हैं, वह कांग्रेस को वोट दें और जो नाखुश हैं वह आप को वोट और सपोर्ट करें।