फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi CM Arvind Kejriwal Statement on Rebellion in AAP, loksabha election 2019

पंजाब 'आप' में बगावत पर दिल्ली CM केजरीवाल ने कहा- चुनाव से पहले खत्म कर लेंगे अंतर्कलह

Thu, 11 Oct 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Thu, 11 Oct 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal Statement on Rebellion in AAP, loksabha election 2019
Arvind Kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी में कुछ अंतर्कलह सामने आई है उसे चुनाव से पहले ठीक कर लिया जाएगा। आप एक बड़ी पार्टी बनती जा रही है नेताओं में विचारों के मतभेद हो सकते हैं लेकिन इससे पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। केजरीवाल वीरवार को बठिंडा देहाती से 'आप' विधायक रूपिंदर रूबी की शादी में शामिल होने के लिए बठिंडा पहुंचे थे।
विज्ञापन


उनके साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद भगवंत मान सहित आम आदमी पार्टी के कई विधायक और नेता मौजूद थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे और अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के पास अब केवल एक ही विकल्प आम आदमी पार्टी बचा है। जनता ने अकाली दल और कांग्रेस दोनों को आजमा लिया है। पंजाब में वह कुछ ही वोटों पर सत्ता से दूर रहे लेकिन इस बार इस कमी को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


कैप्टन सरकार के बारे में केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया, न किसी को नौकरी मिली, न स्मार्ट फोन मिला, किसानों के कर्ज माफ नहीं हुए, बेअदबी की घटनाओं में वृद्धि हुई, आत्महत्याएं बढ़ी, नशे पर रोकथाम लगाने के लिए जो सौगंध खाई थी वह पूरी नहीं हुई। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार ने जो वायदे किए, सभी पूरे किए इसलिए दिल्ली ही नहीं देश की जनता आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ चुकी है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कैप्टन और बादल आपस में मिले हुए हैं, यह जनता अब जान चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कैप्टन ने कहा था कि वह सत्ता में आते ही मजीठिया और बादलों को हवालात में पहुंचाएंगे और नशा तस्करी में जिसका भी हाथ होगा उसे बख्शेंगे नहीं। बेअदबी मामले में केजरीवाल ने कहा कि उनके विधायक नरेश यादव पर सरकार ने झूठे आरोप लगाए थे जबकि न्यायालय में उन्हें इंसाफ मिल चुका है। केजरीवाल ने कहा कि वह किसी से डरने वाले नहीं और पार्टी हित व देश के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।

किसान को बिना सब्सिडी दिए पराली जलाने से रोकना गलत: केजरीवाल

Delhi CM Arvind Kejriwal Statement on Rebellion in AAP, loksabha election 2019
arvind kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वीरवार को पराली का धुआं दिल्ली पहुंचने के मुद्दे पर कहा कि उन्होंने पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन से मुलाकात की थी। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि किसानों को सब्सिडी देकर पराली जलाने से रोका जाएगा। केंद्र और पंजाब सरकार किसानों को सब्सिडी देने में नाकाम रही है उल्टे सरकार किसानों को पराली न जलाने के लिए फरमान सुना रही है। केजरीवाल स्वामी विद्यानंद की अंतिम अरदास के बाद बरनाला के गांव झलूर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को रेगुलर करके उनका वेतन 17 हजार से बढ़ाकर 34 हजार रुपये प्रति माह कर दिया है, जबकि पंजाब में कैप्टन सरकार ने अध्यापकों की तनख्वाह को 45 हजार से घटाकर 15 हजार कर दिया है। अगर अध्यापक अपना घर नहीं चला पाएंगे, वह बच्चों को क्या पढ़ाएंगे। ऐसा फैसला करने पर कैप्टन सरकार को शर्म आनी चाहिए। सांसद भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में अब भी कुछ नहीं बदला है। अकाली-भाजपा सरकार के समय में अध्यापक, मजदूर, मुलाजिम और किसान बठिंडा में प्रदर्शन करते थे और अब पटियाला में कर रहे हैं। केवल प्रदर्शन की जगह ही बदली हैं, बाकी पंजाब की स्थिति पहले जैसे ही है।

इससे पहले केजरीवाल बरनाला के झलूर धाम के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी विद्या नंद के श्रद्धांजलि समागम में गांव झलूर पहुंचे। समागम में देश भर के साधु संतों ने शिरकत की वहीं धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक नुमाइंदों भी मौजूद रहे। उनके साथ डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, सांसद भगवंत मान, संजय सिंह और विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर भी थे। पंजाब सरकार की और से कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संत विद्या नंद की गद्दी पर उनके चेले स्वामी अमृता नंद को बिठाया गया। उन्हें अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया ने चादर देकर गद्दी पर बिठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed