फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi CM Arvind Kejriwal's rally today in rohtak

रोहतक में आज बरसेंगे केजरीवाल, सिसौदिया, कुमार विश्वास भी आएंगे

Sun, 01 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 01 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal's rally today in rohtak
अरविंद केजरीवाल - फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को शहर में रैली करेंगे। नया बस स्टैंड के नजदीक मैदान में होने वाली रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। आयोजकों का दावा है कि रैली अब तक हुई विपक्षी दलों की रैली के मुकाबले इतिहास कायम करेगी। इसमें काफी संख्या में लोग भाग लेंगे। 
विज्ञापन


आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बताया कि तिजोरी तोड़-भंडाफोड़ रैली के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोपहर एक बजे आएंगे। उनके साथ उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और कुमार विश्वास भी आएंगे। सभी करीब डेढ़ घंटे तक रैली में अपने विचार रखेंगे। इस दौरान भ्रष्टाचार करने वाले नेताओं की पोल खोली जाएगी। रैली को सफल बनाने के लिए काफी दिनों से प्रदेश भर में जनसंपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


रैली में दूसरे प्रदेशों के लोग भी आएंगे। जयहिंद ने दावा किया कि पुलिस-प्रशासन के सहयोग के बिना रैली इतिहास कायम करेगी। दूसरे दलों को दिखाया जाएगा कि आप की रैली के प्रति लोगों में कितना उत्साह है। उन्होंने कहा कि रैली की व्यवस्थाएं संभालने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। रैली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed