फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   delhi cm arvind kejriwal punjab visit, big attack on cm prakash singh badal

केजरीवाल का पंजाब दौरा, पहले दिन मुख्यमंत्री पर किया बड़ा हमला

Fri, 09 Sep 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 09 Sep 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
delhi cm arvind kejriwal punjab visit, big attack on cm prakash singh badal
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे 'आप' के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को ललकारते हुए कहा कि अब उन्होंने पंजाब में ही अपना खूंटा गाड़ लिया है। जब तक वे बादलों का खूंटा उखाड़ नहीं देते, उनको जेल नहीं पहुंचा देते, पंजाब से नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


सुखबीर बादल पर हमला कराने के आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि अब हम पर ज्यादा हमले होंगे। पिछली बार उनकी गाड़ी पर लोहे के रॉड से हमला किया था। उनका ड्राइवर गाड़ी भगाकर ले गया, इस कारण वे बच गए। दो चार दिन पहले आप के दो सांसद और वर्करों पर मलोट में हमला किया गया। वीरवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भाजपा की महिला मोर्चा ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में भी यह सब कुछ होगा, क्योंकि जब कोई सच्चाई के रास्ते पर चलता है, तो उसके रास्ते में कांटे भी आते हैं। केजरीवाल ने साफ किया कि वे बादलों के हमले से डरने वाले नहीं। उन्होंने दावा किया कि अब तक उन पर काफी हमले हो चुके हैं और जेल भी जा चुके हैं। केजरीवाल बोले कि वे जान हथेली पर लेकर चलते हैं, इस बार पंजाब में चुनाव क्रांति लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सुखबीर ने हमारे खिलाफ बनवाई 63 फर्जी सीडी

delhi cm arvind kejriwal punjab visit, big attack on cm prakash singh badal
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के मंत्रियों, पदाधिकारियों और वर्करों के खिलाफ लगातार सामने आ रही सीडी के मामले में केजरीवाल ने वीरवार को अपनी चुप्पी तोड़ी। चार दिवसीय पंजाब दौरे के पहले पड़ाव में लुधियाना पहुंचे केजरीवाल ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने उनकी 63 फर्जी सीडी तैयार करवा रखी हैं।

इसके लिए बाकायदा एक वीडियो कंपनी से करार कर रखा था। अब बारी बारी उन सीडी को जारी करके लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पांच महीने रह गए हैं, ऐसे में सुखबीर बादल उनके खिलाफ साजिशें रच रहे हैं।

लेकिन इस बात का सुकून है कि पंजाब की जनता बड़ी सयाणी है। लोगों को पता है कि बादल पहले सीडी बनवाएंगे, फिर अपने चैनल पर सारा दिन उसे चलाएंगे। केजरीवाल ने दावा किया कि ऐसे कारनामों का असर जनता पर नहीं पड़ने वाला।

दिसंबर 2018 तक पंजाब का किसान होगा कर्ज मुक्त

delhi cm arvind kejriwal punjab visit, big attack on cm prakash singh badal
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 11 सितंबर को किसान डायलॉग बस्सी पठाना की दाना मंडी में आयोजित किया जाएगा। इसमें किसान घोषणापत्र का एलान किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब का किसान बुरे हालात में है।

किसान की खुशहाली को वापस लाने के लिए आप ने इसका ब्लूप्रिंट बनाया है। इसे किसानों ने ही तैयार किया है। केजरीवाल ने एलान किया कि सूबे में आप की सरकार के आने के बाद पंजाब के गरीब किसानों का कर्ज पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा। इस तरह दिसंबर 2018 के बाद पंजाब का किसान कर्ज मुक्त होगा। इस अवसर पर सांसद भगवंत मान, साधु सिंह और अमन अरोड़ा मौजूद रहे।

बस अपनी सुनाई और चल दिए
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना शहर के बाद गांव झांडे में एक कॉलेज मालिक के आलीशान घर में अपना डेरा जमा लिया है। अंदर सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही जाने की इजाजत है। मीडिया से बातचीत के लिए घर के छोटे गेट पर ही टेबल लगाया गया। मीडिया कर्मी काफी देर तक केजरीवाल का इंतजार करते रहे। केजरीवाल आए, अपनी बातें सुनाई और वापस चले गए। उन्होंने मीडिया के एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed