{"_id":"619ca7cccb4548055029f8e9","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-praises-navjot-singh-sidhu-during-amritsar-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने की सिद्धू की तारीफ: कहा- उन्होंने जो बोला मैं उसकी दाद देता हूं, पहले कैप्टन अब कांग्रेस दबने में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने की सिद्धू की तारीफ: कहा- उन्होंने जो बोला मैं उसकी दाद देता हूं, पहले कैप्टन अब कांग्रेस दबने में लगी
Tue, 23 Nov 2021 02:09 PM IST
ajay kumar
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:09 PM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को जनता के मुद्दे को उठाने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि सिद्धू को पूरी कांग्रेस दबने में लगी है लेकिन मैं उनकी हिम्मत की दाद दूंगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के अमृतसर पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नवजोत सिंह सिद्धू की तारीफ कर दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंच से नवजोत सिंह सिद्धू ने कल जो बोला है, मैं उसकी दाद देता हूं। सीएम चन्नी ने कहा कि मैंने रेत माफियाओं को खत्म कर दिया और रेत पांच रुपये फुट कर दिया लेकिन सिद्धू ने तुरंत मंच से कहा कि गलत है। रेत पांच नहीं 20 रुपये में मिल रही है। रेत माफिया अभी खत्म नहीं हुए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू जनता के मुद्दे उठा रहे हैं लेकिन पूरी कांग्रेस उन्हें दबने में लगी है। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह भी दबा रहे थे।
विज्ञापन
पंजाब में नहीं मुफ्त हुई बिजली
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चन्नी साहब ने बिजली मुफ्त करने का दावा किया लेकिन मैंने जब जनता से पूछा तो किसी की भी बिजली मुफ्त नहीं हुई। मोहल्ला क्लीनिक बनाने का वादा किया लेकिन एक भी क्लीनिक नहीं बनाया। व्यापारियों से भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया लेकिन वह भी नहीं किया।
विज्ञापन
पंजाब के खाली खजाने की होगी जांच
अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता आज खजाना खाली होने की बात करते हैं। पांच साल की आपकी सरकार थी। अपने लूटा है। पांच साल के बाद जब दूसरा चुनाव आ रहा है तो खजाना खाली होने की बात कह रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर खजाना खाली करवाने वालों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन