फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   delhi chief minister and aap national convener arvind kejriwal statement on punjab election in italy

इटली में पंजाब चुनाव को लेकर केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान

Sun, 04 Sep 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली Updated Sun, 04 Sep 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
delhi chief minister and aap national convener arvind kejriwal statement on punjab election in italy
अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इटली में पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि 8 सितंबर को पंजाब की चुनावी रैली के बाद पंजाब चुनाव की कमान पूरी तरह वो वह खुद संभालेंगे।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने ये बयान देश में नहीं बल्कि इटली में जाकर दिया है। केजरीवाल मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिए जाने के मौके पर इटली में हैं। वहीं से केजरीवाल ने पंजाब पर ये एलान किया है। हालांकि उन्होंने अभी ये घोषणा नहीं की है कि पंजाब में सीएम पद के लिए आप का कोई चेहरा होगा।
विज्ञापन

केजरीवाल के लिए पंजाब में मकान की तलाश

delhi chief minister and aap national convener arvind kejriwal statement on punjab election in italy
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए पार्टी पंजाब में मकान की तलाशकर रही है, ताकि वह पंजाब में ज्यादा समय रहकर विधानसभा चुनाव की कमान संभाल सकें। बताया जाता है कि पार्टी लुधियाना और फगवाड़ा के बीच किसी स्थान पर उनके लिए मकान खोज रही है।

पार्टी प्रमुख के लिए मकान की तलाश की बात स्वीकार करते हुए पंजाब चुनाव के सह प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि पार्टी उनके लिए मकान खरीदने नहीं जा रही, बल्कि पंजाब के सेंटर प्लेस में ऐसा मकान खोजा जा रहा है, जो किसी कार्यकर्ता या किराए का हो। ज

हां से केजरीवाल पूरे पंजाब में आसानी से सफर कर पहुंच सकें। उनका कहना है कि केजरीवाल अकसर आते हैं तो उन्हें गेस्ट हाउस में रुकना पड़ता है। पार्टी की कोशिश है कि कोई ऐसा मकान हो, जहां वह आसानी से आ-जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed