फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi assembly elections will be fought on the issues of Punjab

Chandigarh News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में पंजाब के मुद्दों से होगा वार

Wed, 15 Jan 2025 07:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi assembly elections will be fought on the issues of Punjab
फोटो
विज्ञापन

----
-कांग्रेस ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर दिल्ली में की बैठक, आप ने भी की घेरने की तैयारी
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही पंजाब की राजनीति भी गर्मा गई है। पंजाब में पहले ही कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चल रहे थे। हाईकमान के तमाम प्रयासों के बावजूद लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में दोनों पार्टियों का गठबंधन नहीं हो पाया है। अब पंजाब से बाहर भी दोनों ने एक दूसरे पर खुलकर हमला बोलना शुरू कर दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पंजाब के भी मुद्दे हावी रहने वाले हैं।
कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली में एक बैठक की, जिसकी पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अध्यक्षता की। बैठक में बैठक में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और अमर सिंह भी मौजूद थे। बाजवा ने सोशल मीडिया पर बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में पंजाब के मौजूदा लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही किसानी मुद्दों को लेकर भी चिंता जाहिर की है। न्यूनतम समर्थन मूल्य व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे किसानों की सुध नहीं ली जा रही है। बाजवा ने कहा कि आम आदमी की हालत पहले ही दयनीय बनी हुई है। सरकार ने एक हजार रुपये महीने की गारंटी भी पूरी नहीं की है। कांग्रेस पंजाब के इन सभी मुद्दों को दिल्ली विधानसभा चुनाव में उठाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

इसी तरह आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब के मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर ली है। आप ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने पंजाब के हकों को कमजोर करने का प्रयास किया है। आप के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि कांग्रेस के समय प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर और नशे की क्या स्थिति थी, उससे सभी भलीभांति वाकिफ है। आप सरकार आने के बाद इसमें सुधार हुआ है। आप ने प्रदेश में बिना सिफारिश 50 हजार नौकरियां दी। शिक्षा स्तर का ऊंचा किया है और 300 यूनिट महीना बिजली फ्री दी जा रही है। दिल्ली मॉडल को पंजाब में लागू किया है। इन सभी मुद्दों को भी दिल्ली में लोगों के बीच लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव के बाद पंजाब में दस्तक देंगे प्रभारी
इसी तरह प्रधान वड़िंग और सह प्रभारी आलोक शर्मा ने ब्लॉक प्रधानों के साथ भी बैठक की थी। इसमें सभी ब्लॉक पदाधिकारियों को मंडल प्रधानों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर कमेटियां गठित करने के लिए बोला है, ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर वर्ष 2027 चुनाव के लिए मजबूत किया जा सके। बताया गया कि दिल्ली चुनाव के बाद पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव पंजाब में दस्तक देंगे और विधानसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारियोंं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed