{"_id":"5d3035508ebc3e6cbf3f4a49","slug":"delhi-amritsar-barmingham-flight-from-amritsar-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त से शुरू होगी दिल्ली-अमृतसर-बर्मिंघम की उड़ान, कुछ ऐसी रहेगी टाइमिंग और शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त से शुरू होगी दिल्ली-अमृतसर-बर्मिंघम की उड़ान, कुछ ऐसी रहेगी टाइमिंग और शेड्यूल
Thu, 18 Jul 2019 02:31 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय उड्डयन मंत्री बने हरदीप पूरी ने गुरुनगरी वासियों को दिल्ली-अमृतसर-बर्मिंघम के बीच सीधी उड़ान शुरू करने का तोहफा दिया है। यह उड़ान 15 अगस्त को शुरू होगी।
सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, वीरवार व शनिवार को उड़ान भरने वाली इस महत्वपूर्ण उड़ान को शुरू करने के लिए अमृतसर विकास मंच ने चुनाव प्रचार के दौरान हरदीप पूरी के समक्ष मांग रखी थी। सोशल मीडिया में हरदीप पूरी ने बताया की यह उड़ान इंग्लैंड में बसे सिखों व गुरु नानक नाम लेवा सचखंड श्री हरिमंदर साहिब के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के समय व पैसे को बचाएगी।

Trending Videos
एयर इंडिया की यह उड़ान संख्या नंबर 117 तीनों दिन सुबह 11 बजकर 20 मिनट में रवाना होगी। 12 बजकर 25 मिनट पर उड़ान श्री गुरुराम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी। अमृतसर हवाई अड्डे से उड़ान एक बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। बर्मिंघम में यह उड़ान सवा छह बजे इंग्लैंड के समय के अनुसार पहुंचेगी।
यही उड़ान संख्या 118 तीनो दिन बर्मिंघम से शाम सात बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी।अमृतसर हवाई अड्डे में यह उड़ान सुबह पौने आठ बजे पहुंचेगी।अमृतसर से उड़ान सवा नो बजे चल कर साढ़े दस बजे दिल्ली हवाई अड्डे में पहुंचेगी। हरदीप पूरी इससे से पहले भी अमृतसर-दिल्ली-टोरंटों के बीच 27 सितंबर से सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा कर चुके है।
श्री अकाल तख्त साहिब व तख्त श्री पटना साहिब को आपस में हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए 27 सितंबर को मुंबई-अमृतसर-पटना साहिब के बीच भी सीधी उड़ान शुरू होगी।