यात्रीगण ध्यान दें! आज साढ़े 6 घंटे बंद रहेगा दिल्ली-अंबाला ट्रैक
ट्रेन पैसेंजर्स के लिए बहुत बड़ी खबर। आज साढ़े छह घंटे के लिए दिल्ली-अंबाला रेल ट्रैक बंद रहेगा। इसके चलते आज आम लोगों और सीटेट परीक्षार्थियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
इसके पीछे वजह यह है कि सोनीपत रेलवे स्टेशन के नजदीक फाटक संख्या 28 और 31 पर बनाए गए आरयूबी की लॉन्चिंग, इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैक बंद रहेगा। इसके चलते एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां प्रभावित होंगी। इस तरह दिल्ली या पानीपत जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
गौरतलब है कि सीबीएसई द्वारा रविवार को सीटेट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली के अलावा करनाल परीक्षा केंद्र बनाया गया है। खासकर सोनीपत के ज्यादातर परीक्षार्थियों को करनाल व दिल्ली टेस्ट देने जाना है।
परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगी, लेकिन हिदायत है कि परीक्षार्थी 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। ऐसे में रेलवे ट्रैक बाधित होने से परीक्षार्थियों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में विकल्प तैयार करके परीक्षार्थी घर से निकलें।
आम लोगों को के लिए राहत भरी खबर
शहर के लोगों के लिए अब अब रेलवे लाइन पार करना आसान हो जाएगा। जटवाड़ा फाटक संख्या 28 और जाहरी फाटक संख्या 31 पर आरयूबी बनने से वाहन चालकों को राहत होगी। एक तो वाहन बिना रोक टोक फर्राटा भर सकेंगे, दूसरा भयमुक्त माहौल मिल सकेगा।
फरवरी से बंद है पुरखास रोड फाटक संख्या 29
पुरखास रोड पर फाटक नंबर 29 पर आरओबी के निर्माण के चलते इसे फरवरी महीने में बंद किया गया था। तब से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब ज्यादातर वाहनों का आवागमन फाटक नंबर 28 और नए गोहाना रोड आरओबी पर है। फाटक संख्या 28 को रविवार को वाहनों कम आवागमन के चलते यहां पर आरयूबी को लांच किया जा रहा है।
आरयूबी को लांच करने के लिए बॉक्स किए गए है तैयार
फाटक संख्या 28 और निर्माणाधीन बाईपास फेज-2 से आगे फाटक संख्या 31 पर रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण करीब 15 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। अंडरब्रिज 6 मीटर चौड़ा और 4 मीटर ऊंचा बनाया जा रहा है। आरयूबी को लांच करने के लिए बॉक्स तैयार किए गए हैं। इन बॉक्स को मशीन के जरिए लाइनों के नीचे स्थापित किया जाएगा।
सोनीपत स्थित फाटक संख्या 28 और 31 पर आरयूबी को लांच करने के लिए करीब साढ़े छह घंटे का रविवार को ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते एक दर्जन के करीब ट्रेनें प्रभावित रहेगी।
-अजय माइकल, पीआरओ, दिल्ली मंडल, रेलवे