फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delegates attending G20 will get wonderful gifts, 100 art works ready

Chandigarh News: जी 20 में शामिल होने आए प्रतिनिधियों को मिलेगा शानदार उपहार, 100 आर्ट वर्क तैयार

Thu, 30 Mar 2023 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Delegates attending G20 will get wonderful gifts, 100 art works ready
चंडीगढ़। ट्राइसिटी के युवा कलाकार डॉ. राहुल धीमान और रश्मिता कनोजिया ने जी-20 के लिए 100 आर्ट वर्क तैयार किए हैं। ये कलाकृतियां जी- 20 में शामिल होने के लिए आए विदेशी डेलीगेट को उपहार के रूप में प्रदान किया जाएगा। चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की ओर से यह काम ट्राइसिटी के युवा कलाकार डॉ. राहुल धीमान और रश्मिता कनौजिया को सौंपा गया। प्रिंट किस प्रकार तैयार होता है, डेलीगेट को भी इसका डेमो दिया जाएगा। इस कलाकृति को प्रिंट चंडीगढ़ का नाम दिया गया है। डेमो के दौरान युवा कलाकार राहुल धीमान और रश्मिता कनोजिया द्वारा ब्लॉक प्रिंटिंग की जाएगी। इसमें उन्होंने चंडीगढ़ पर आधारित रिलीफ ब्लॉक बनाए हैं। डॉ. राहुल धीमान ने बताया कि इसके पहले से ही 100 प्रिंट्स निकल लिए गए हैं और उन्हीं रिलीफ ब्लॉक के ही वर्कशॉप (डेमो) के दौरान प्रिंट निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम से कुछ दिन पहले डॉ. धीमान और रश्मिता कनोजिया ने एक रिलीफ ब्लॉक तैयार किया था, जिसके उन्होंने 100 प्रिंट्स निकाले थे। यह आर्ट वर्क चंडीगढ़ के हेरिटेज और आर्किटेक्ट पर आधारित हैं। ये कलाकृतियां ओपन हैंड आर्ट स्टूडियो चंडीगढ़ में तैयार किए गए। यह कार्य चंडीगढ़ ललित कला अकादमी द्वारा दोनों युवा कलाकारों को दिया गया था।
विज्ञापन

इसी तरह जनवरी में भी जब जी-20 की बैठक हुई थी, उस दौरान भी 200 प्रिंट निकाले कर विदेश से आए डेलीगेट्स को उपहार के रूप में दिए गए थे। इन प्रिंट्स पर जो कलाकृति हुई है वह चंडीगढ़ की खूबसूरती और आर्किटेक्ट और यहां की जो प्रकृति है उसे प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं डॉ. राहुल धीमान और रश्मिता कनौजिया...जानना जरूरी
डॉ. राहुल धीमान ने गवर्नमेंट आर्ट कॉलेज से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट (बीएफए) और मास्टर ऑफ फाइन आर्ट (एमएफए) पास हैं। उन्होंने पांच वर्ष तक यहां पर असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भी कार्य किया। डॉ. धीमान को राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। रश्मिता कनौजिया गवर्नमेंट आर्ट कॉलेज से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट (बीएफए) और मास्टर ऑफ फाइन आर्ट (एमएफए) पास हैं। वे ट्राईिसटी युवा कलाकार के रूप में कार्य कर रही हैं। रश्मिता कनोजिया को चंडीगढ़ का राज्य पुरस्कार मिल चुका है और कई राष्ट्रीय प्रदर्शनी में उनके कला कृति को चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed