फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Degree of two doctors and NOC of three turned out to be fake, Haryana News

Chandigarh News: दो डॉक्टरों की डिग्री और तीन की एनओसी फर्जी निकली

Fri, 29 Nov 2024 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Degree of two doctors and NOC of three turned out to be fake, Haryana News
एमएमयू मुलाना की दिखा रखी थी फर्जी डिग्री, अभी तक पांच पर हुई है कार्रवाई
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा मेडिकल काउंसिल (एचएमसी) ने जिन पांच डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया था, उनमें दो डॉक्टरों की डिग्री और तीन की एनओसी फर्जी मिली है। जिन डॉक्टरों की एनओसी फर्जी मिली, उन्होंने मध्यप्रदेश और ओडिशा के कॉलेज की एनओसी दी थी, जबकि दो डॉक्टरों ने एमएमयू मुलाना की फर्जी डिग्री दिखाई थी। हरियाणा मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. आरके अनेजा ने बताया, जो डॉक्टर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करते हैं, उनकी डिग्री व एनओसी की जांच एक सतत प्रक्रिया है। इसमें फर्जीवाड़ा मिलने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की जाती है। नियमानुसार कोई भी डॉक्टर किसी राज्य से रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। ऐसे में कई डॉक्टर हरियाणा में भी रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करते हैं। मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन से पहले आवेदन करने वाले डॉक्टरों की डिग्री और एनओसी की कई स्तर पर जांच करता है। वहीं, कई बार कुछ लोग गुप्त शिकायत दे जाते हैं, उन शिकायतों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाती है।पिछले दिनों में जांच में पांच डाक्टरों के खिलाफ फर्जीवाड़ा सामने आया था। इनमें से दो डॉक्टरों ने मध्यप्रदेश के कॉलेज और एक डॉक्टर ने ओडिशा के मेडिकल कॉलेज की एनओसी दिखाई थी। इन लोगों की एमबीबीएस की डिग्री और एनओसी अलग-अलग कॉलेज से थी। इससे काउंसिल के अधिकारियों को शक हुआ। वहीं, ओडिशा से एनओसी प्राप्त करने वाले डॉक्टर के खिलाफ शिकायत आई थी। इसलिए तीनों एनओसी को संबंधित कॉलेज में भेजा गया, जहां से सूचना मिली कि तीनों एनओसी फर्जी है। वहीं, दो डॉक्टरों ने एमएमयू मुलाना की एमबीबीएस की डिग्री दिखाई थी। उसकी जांच करवाई तो वह भी फर्जी मिली। पांचों के खिलाफ मेडिकल काउंसिल ने कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है। अभी तक सिर्फ पांच डॉक्टरों का फर्जीवाड़ा सामने आया है। फर्जीवाड़ा मिलने पर मेडिकल काउंसिल डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन पहले भी रद्द करता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed