फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Degree given to students of Pharmaceutical Sciences

औषधि विज्ञान के विद्यार्थियों को दी डिग्री

Thu, 11 Feb 2021 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Degree given to students of Pharmaceutical Sciences
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के औषधि विज्ञान विभाग में आयोजित ऑनलाइन दीक्षांत समारोह के तहत 90 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। डिग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने कोरोना होने के बाद भी समय पर डिग्रियां देकर अच्छा कार्य किया है। अब विद्यार्थी डिग्रियों के जरिए नौकरी आदि पा सकेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान औषधि विज्ञान विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। विभाग की शुरुआत से लेकर अब तक सफर के बारे में बताया गया और वीडियो दिखाया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. इंदु पाल कौर ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि विभाग के पूर्व छात्र एवं बेसेस्को फार्मास्युटिकल लिमिटेड बांग्लादेश के मुख्य परिचालन अधिकारी रब्बर रजा ने अपने दिनों के कार्यकाल को याद किया और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में दीक्षांत समारोह का अलग महत्व है। इस दिन का सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने विश्व में फार्मेसी की स्थिति पर भी बात की।
विज्ञापन

पीयू के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार ने युवाओं से कहा कि वह अपने पूर्व छात्रों व अनुभवी लोगों की ओर से बनाए गए मुकाम को कायम रखें। कड़ी मेहनत करें और सफलता पाएं। विभाग की डीन रंजू बंसल ने सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। इस दौरान बीफार्मा, पीएचडी आदि की डिग्रियां बांटी गईं। विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि आगे जाकर भी वह नाम करें। समाज की सेवा में कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed