{"_id":"6300bdbe4f5ed751b52a576f","slug":"defense-minister-rajnath-singh-reached-panchkula-inaugurates-bjp-state-level-office-panchkamal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnath Singh in Panchkula: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पंचकूला में किया भाजपा कार्यालय पंचकमल का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnath Singh in Panchkula: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पंचकूला में किया भाजपा कार्यालय पंचकमल का उद्घाटन
Sat, 20 Aug 2022 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Aug 2022 04:26 PM IST
सार
हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सांसद, मंत्री, विधायक, संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पंचकूला पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पंचकूला में राज्य भाजपा कार्यालय 'पंच कमल' का उद्घाटन किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा की पगड़ी आन-बान और शान की प्रतीक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान में कार्यालय की भूमिका होगी। भाजपा देश की सभी पार्टियों में सबसे भिन्न है। दूसरी पार्टियां सरकार बनाने के लिए राजनीति करती है। भाजपा देश औए समाज बनाने के लिए काम करती है। भाजपा दार्शनिक अवधारणा पर काम करती है। भाजपा की अपनी एक विचारधारा है। पण्डित दीन दयाल उपाध्याय ने यह महान विचारधारा दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा परिश्रमी किसानों और बहादुर जवानों की धरती है। राष्ट्रमंडल में हरियाणा के बहादुर नौजवानों ने कमाल किया। यह बहादुर लोगों की धरती है। आज से 20-25 साल पहले जब भाजपा का कार्यकर्ता गांव में काम करने जाता था कितनी जलालत झेलनी पड़ती थी। डॉक्टर मंगल सेन ने गांव गांव जाकर पार्टी को खड़ा किया।
विज्ञापन
राजनाथ ने कहा कि कोई मनोहर लाल पर भ्र्ष्टाचार का आक्षेप नहीं कर सकता। जितनी नौकरी 15 सालों में दूसरी सरकारें नहीं दे पाई, उससे ज्यादा हमारी सरकार ने 7 साल में दी। सभी पार्टियों के विभाजन हुए हैं, लेकिन आज तक भाजपा का एक बार भी विभाजन नहीं हुआ। क्योंकि हमारे पास दार्शनिक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहता कि भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म है लेकिन भ्रष्टाचार को खत्म करने में शिखर से शुरुआत होनी चाहिए। आज मोदी हो या मनोहर लाल पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। पहले यह कहा जाता था कि 100 पैसे भेजते है तो 15 पैसे ही नीचे पहुंचते हैं
लेकिन आज किसानों के लिए 6 हजार भेजते है 6 हजार ही नीचे पहुंच रहे हैं। 14 फसलों पर एमएसपी हरियाणा के अलावा कहीं नहीं दी जाती। इस दौरान राजनाथ सिंह ने अनिल विज की सराहना की और सीएम मनोहर लाल द्वारा विज को गृह व स्वास्थ्य मंत्रालय दिए जाने को सटीक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ऐसा हो जिसका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त हो। इसलिए गृह के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय होना भी जरूरी है।
इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि एक पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात काम करता है। यह कोई पार्टी कार्यालय नहीं बल्कि एक मंदिर है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो किसी व्यक्ति के नाम पर नहीं बल्कि हमारी विचारधारा पर चलती है। हमारे लाखों कार्यकर्ता मिलकर इस पार्टी को बनाते हैं। पार्टी कार्यालय इसमें भूमिका निभाएगा।