सैन्य कार्यालयों में सोशल साइट्स यूज बैन होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट रंजीत के पकड़े जाने के बाद रक्षा मंत्रालय ने सैन्य कार्यालयों में सोशल साइट्स का यूज बैन करने की तैयारी कर ली है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला सामने आने के बाद मंत्रालय की ओर से यह कदम उठाया गया है। कुछ दिनों में रक्षा मंत्रालय सेना के उच्चाधिकारियों को इस बारे में लिखित आदेश जारी किया जाएगा।
गौरतलब है कि गिरफ्तार किए रंजीत को सोशल साइट फेसबुक पर ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दामिनी नाम की फेसबुक आईडी से संपर्क साधा था।
इसके बाद दामिनी ने रंजीत को अमेरिकी मैगजीन की पत्रकार बताया था। उसने रंजीत से वायुसेना से जुड़ी कुछ खुफिया जानकारियां ई-मेल व लिखित संदेशों के जरिये प्राप्त की थीं।
रंजीत के सहयोगी कर्मियों से हुई पूछताछ
दिल्ली पुलिस ने वायुसेना कर्मी रंजीत को काबू करने के बाद सेना के कई उच्चाधिकारियों ने रक्षा मंत्रालय के आदेश मिलने पर सख्ती बढ़ा दी है। इसके तहत सेना के कई उच्चाधिकारी भी वायुसेना के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने आरोपी रंजीत के साथ काम करने वाले वायुसेना कर्मियों से भी पूछताछ की है।
हालांकि इस बारे में अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को सेना के कई उच्चाधिकारी जिले के गांव भीसीआणा स्थित वायुसेना के कार्यालय में पहुंचे। वे हनी ट्रैप में पकडे़ गए रंजीत के साथ काम करने वाले कुछ अन्य वायुसेना के कर्मियों से कुछ समय तक पूछताछ करने के बाद चले गए।
सूत्रों की माने तो आरोपी रंजीत के साथ काम करने वाले कर्मियों पर लगातार वायुसेना के उच्चाधिकारी नजरें रखे हुए हैं। इसके अलावा अधिकारियों की ओर से रंजीत के दोस्तों की भी लिस्ट तैयार की जा रही है कि वह किस किस के संपर्क में था।