फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Defence Minister Rajnath Singh will address public meetings in Dasuya and Sujanpur and Gurdaspur

Punjab Election 2022: आज पठानकोट पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सुजानपुर, होशियारपुर व गुरदासपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

Fri, 04 Feb 2022 02:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Feb 2022 02:15 AM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को पंजाब के तीन जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह होशियारपुर, पठानकोट के सुजानपुर व गुरदासपुर में पार्टी का प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh will address public meetings in Dasuya and Sujanpur and Gurdaspur
Punjab Election 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के तीन सीमावर्ती जिलों में शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे। वह यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पठानकोट के अलावा गुरदासपुर और होशियारपुर में भाजपा प्रत्याशियों का हौसला भी बढ़ाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे पहले सुबह 11:20 बजे रक्षा मंत्री पठानकोट के सिविल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से होशियारपुर के तलवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


डेढ़ बजे दोबारा रक्षा मंत्री पठानकोट के सिविल एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से हलका सुजानपुर के जीएस गार्डन पहुंचेंगे और तीनों विधानसभा सुजानपुर, पठानकोट और भोआ में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। उसके बाद रक्षा मंत्री सिविल एयरपोर्ट पठानकोट से हेलीकॉप्टर से गुरदासपुर रवाना होंगे। शाम पांच बजे पठानकोट सिविल एयरपोर्ट से वह दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन


भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद हेमा मालिनी और सनी देओल समेत 30 नेताओं के नाम सूची में शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय मंत्री और पंजाब में चुनाव सह प्रभारी मीनाक्षी लेखी, हरदीप पुरी, अनुराग ठाकुर, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, गजेंद्र सिंह शेखावत, स्मृति ईरानी पंजाब में पार्टी का प्रचार करेंगे। इन चेहरों के अलावा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी और गुरदासपुर के सांसद सनी देओल भी पंजाब में पार्टी का चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। किसान आंदोलन के समय खुलकर किसान संगठनों के खिलाफ और कृषि कानूनों के पक्ष में बोलने वाले पंजाब के भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल का नाम भी सूची में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed