फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Defence Minister Rajnath Singh said India emerged as most powerful country under leadership of Modi

मुक्तसर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- मोदी के नेतृत्व में भारत सबसे शक्तिशाली देश बन उभरा, पहले कोई गंभीरता से नहीं लेता था

Tue, 15 Feb 2022 08:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Feb 2022 08:05 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब की जनता ने सभी का कार्यकाल देख लिया है। अब एक मौका भाजपा को देकर देखें। पंजाब में भाजपा सरकार आने पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। पंजाब की शान और सम्मान में आंच नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh said India emerged as most powerful country under leadership of Modi
मुक्तसर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनकर उभरा है। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत अब सीमा के अंदर और सीमा के पार घुसकर भी मार कर सकता है। पहले कोई भारत को गंभीरता के साथ नहीं लेता था। रक्षा मंत्री मंगलवार को नई दाना मंडी में भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी राजेश गोरा पठेला के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उरी और पुलवामा में हुए कायराना हमले का 10 मिनट में मुंहतोड़ जवाब दिया। पाक की सीमा में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की, जिससे देश में भारत का गौरव बढ़ा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि वे सरकार बनाने की कोशिश नहीं कर रहे बल्कि देश को साथ लेकर आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस, आप, शिअद यह सभी दल जात, पंथ और मजहब के आधार पर राजनीति कर रहे हैं, जबकि भाजपा का मानना है कि राजनीति इंसाफ और इंसानियत के आधार पर होनी चाहिए। भाजपा इसी आधार पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट की बहुत लड़ाई है। भाजपा अनुशासित पार्टी है, जबकि कांग्रेस में अनुशासन की कमी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जो कहती है वह करती है, ऐसा नहीं कि कांग्रेस, शिअद व आप की तरह कहना कुछ और करना कुछ। रक्षा मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए केंद्र ने ऐसे कदम उठाएं है कि केंद्र से चला पैसा सीधे लोगों की जेब में पहुंचता है। भ्रष्टाचार को लेकर कोई केंद्र या भाजपा शासित प्रदेश पर अंगुली नहीं उठा सकता।

उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बिना सेना का सेनापति बताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस में इतनी कलह है कि इस पार्टी के नेता तो एक दूसरे पर ही आरोप लगाते रहते हैं। कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई ही खत्म नहीं होती। उन्होंने कहा कि पंजाब में माफियाओं का राज रहा है, जबकि भाजपा शासित किसी भी राज्य में माफिया नहीं है। पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। 

शिअद और आप को घेरते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यह दल रोजगार की तलाश में विदेश जाने वाले युवाओं को रोकने के बजाय सत्ता में आने पर उनकी आर्थिक मदद करने की बात कर रहे हैं। उन्हें मुफ्त सुविधाएं देने की बात कर कामचोर बना रही हैं, जबकि होना यह चाहिए कि यहां पर रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं ताकि उन्हें विदेश में भटकना न पड़े। सत्ता में आने पर भाजपा रोजगार के अवसर पैदा करेगी ताकि किसी को विदेश जाने की जरूरत न पड़े। आप सत्ता में आने पर पंजाब को नशामुक्त करने की बात कर रही है, जबकि दिल्ली की गली-गली में नशे की दुकानें खुली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed