{"_id":"599c295f4f1c1b38788b487f","slug":"defamation-case-sanjay-singh-bikram-singh-majithia-amritsar-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवमानना केसः पेशी पर आए मजीठिया और संजय सिंह, एक दूसरे पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवमानना केसः पेशी पर आए मजीठिया और संजय सिंह, एक दूसरे पर भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 23 Aug 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानहानि मामले में अमृतसर के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अर्जुन सिंह की अदालत में शिअद महासचिव विक्रम मजीठिया और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने हाजिरी भरी। मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को मुकर्रर की गई है। दोनों नेता अदालत में खामोश रहे लेकिन अदालत के बाहर एक दूसरे पर जमकर बरसे। दोनों नेताओं ने पहले अदालत के बाहर मीडिया से बातचीत में आरोप-प्रत्यारोप लगाए और बाद में प्रेस कांफ्रेंस करके हर पहलू पर बात की।
मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशीष खेतान को विक्रम मजीठिया ने अदालत में चुनौती दी है। दोनों सियासी पार्टियों के बीच कांग्रेस भी जमकर निशाना बनी। दोनों पार्टियों के तरफ से कैप्टन सरकार को किसान विरोधी और बेरोजगार विरोधी बताया गया। शिअद ने केवल पंजाब सरकार को कोसा लेकिन आप ने केंद्र की भी खिंचाई की।
केजरीवाल कहें तो फ्लाइट की टिकट भेज दूं : मजीठिया
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पहले तो अमृतसर आते ही रहते थे, लेकिन अब दिखाई नहीं देते। कम से कम उन्होंने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, उसमें आकर न्यायाधीश के सामने बयान तो दें। अगर कोई दिक्कत है तो फ्लाइट का टिकट भेज देते हैं। आप दलूबदलू ही नहीं जुबानबदलू पार्टी है। बाहर बोलते हैं अदालत में जुबान ही नहीं खुलती।
विज्ञापन
- बिक्रम सिंह मजीठिया, महासचिव, शिअद
मजीठिया ड्रग तस्कर है या नहीं, कैप्टन बताए - संजय सिंह
मौजूदा सरकार कांग्रेस की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह बताएं कि बिक्रम मजीठिया ड्रग तस्कर हैं या नहीं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी या नहीं। जो बयान दिए थे, इस पर कायम हैं। मजीठिया सब्र करें, कर्मो का फल धरातल में ही मिलता है। रही बात केजरीवाल के अदालत में न आने की तो माननीय अदालत से केजरीवाल को हर तारीख पर उपस्थित रहने से मोहलत मिली है।
- संजय सिंह, प्रभारी, आम आदमी पार्टी