फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   defamation case, aap leader sanjay singh and durgesh pathak submitted statement in court

मानहानि केस: 'आप' नेता संजय सिंह और दुर्गेश पाठक ने कोर्ट में दिए बयान

Sun, 02 Oct 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Oct 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
defamation case, aap leader sanjay singh and durgesh pathak submitted statement in court
शहर के एक होटल में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे संजय सिंह।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह व कमेटी के दूसरे सदस्य दुर्गेश पाठक ने शनिवार को जिला अदालत में बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन


अदालत में उन्होंने अपने वकील हिम्मत सिंह शेरगिल व पीआईपी सिंह के जरिए दिल्ली से आप के सिटिंग एमएलए देविंदर शेहरावत समेत जालंधर के फिल्लौर निवासी पवित्र सिंह व उनकी पत्नी  लखविंद्र कौर, पार्टी से इस्तीफा दे चुके फरीदकोट के गांव कमियाणा के हरदीप सिंह किंगरा के खिलाफ दायर 4 आपराधिक मानहानि के मामलों में बयान दर्ज करवाए हैं।

साथ ही उन्होंने हलफनामे भी कोर्ट में दायर किए। मामले की अगली सुनवाई पर अन्य गवाहियां दर्ज की जाएंगी। बीते 9 अगस्त को सीजेएम अदालत में संबंधित याचिकाएं दायर की गई थीं।
विज्ञापन

यह याचिकाएं थी दायर

defamation case, aap leader sanjay singh and durgesh pathak submitted statement in court
sanjay singh 2 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
पार्टी एमएलए देविंद्र सिंह सेहरावत के खिलाफ संजय सिंह व दुर्गेश पाठक ने संयुक्त रूप से दायर केस में आरोप लगाए हैं कि सेहरावत विपक्षी पार्टियों की तरफ से उनकी व पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

केस में कहा गया है कि शेहरावत ने दिल्ली के मुख्य मंत्री को संजय सिंह व दुर्गेश पाठक के खिलाफ एक लेटर लिख आरोप लगाया कि वह पंजाब के विभिन्न चुनावी क्षेत्रों में टिकट के लिए आकांक्षी महिलाओं के यौन शोषण में संलिप्त हैं।

निजी अखबारों से बातचीत में भी इन आरोपों को उन्होंने दोहराया। उन्होंने ऐसा व्यवहार संजय सिंह व दुर्गेश पाठक की छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से किया है। कहा गया है कि संबंधित आरोपों का कोई सबूत नहीं है और यह आरोप झूठे हैं।

एक याचिका चुनाव ​टिकट को लेकर

defamation case, aap leader sanjay singh and durgesh pathak submitted statement in court
sanjay singh - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
एक अन्य याचिका में दुर्गेश पाठक का ओर से हरदीप सिंह किंगरा के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के केस में कहा गया है कि किंगरा पार्टी से फरीदकोट चुनावी क्षेत्र से टिकट चाहते थेजबकि उन्हें बता दिया गया था कि तय प्रक्रिया के तहत ही टिकट तय होगी। जब किंगरा को पता चला कि उन्हें टिकट नहीं मिल रही तो उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

1 सितंबर को चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर एक ऑडियो चलाया जिसमें समराला से पार्टी कार्यकर्त्ता परमजीत सिंह ढिल्लों पार्टी के लुधियाना सेक्टर से आब्जर्वर अंबरीश त्रिखा की बातचीत का दावा करते हुए कहा कि त्रिखा ढिल्लों  से कह रहे हैं कि उन्हें पार्टी के नेशनल आर्गेनाइजेशन बिल्डर दुर्गेश पाठक से मिलने व साथ रहने के लिए 5 लाख रुपये प्रति माह देने होंगे। शिकायत में दुर्गेश पाठक ने कहा है कि इस  आरोप से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा। वहीं उन्होंने आरोपों को झूठा व बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

लखविंद्र कौर को पार्टी टिकट देने का मामला

defamation case, aap leader sanjay singh and durgesh pathak submitted statement in court
आप नेता संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो
संजय सिंह द्वारा हरदीप सिंह किंगरा के खिलाफ दायर मानहानि केस में कहा गया है कि किंगरा पार्टी से फरीदकोट चुनावी क्षेत्र से टिकट लेना चाहते  थे। जब किंगरा को पता चला कि उन्हें टिकट नहीं दी जा रही तो उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 1 सितंबर को उन्होंने चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाए कि पार्टी की फंड रेजिंग कमेटी के मेंबर सुरिंद्र सिंह अरोड़ा ने 6 लाख रुपए इकट्ठे किए व पार्टी के खाते में केवल एक लाख रुपये जमा करवाए।

वहीं बाकी के 5 लाख  रुपये संजय सिंह को दे दिए गए। अन्य मामले में संजय सिंह व दुर्गेश पाठक द्वारा पवित्र सिंह व उनकी पत्नी  लखविंद्र कौर के खिलाफ दायर केस में कहा गया है कि वह दोनों लगातार उन्हें कहते रहे कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में फिल्लौर से लखविंद्र कौर को पार्टी की टिकट दी जाए जबकि उन्हें बताया गया कि तय प्रक्रिया के तहत ही टिकट दी जाएगी।

जिसके बाद दोनों ने 17 अगस्त को चंडीगढ़ में एक  प्रेस कांफ्रेस कर आरोप लगाए कि संजय सिंह व दुर्गेश पाठक ने पवित्र सिंह व उनकी पत्नी  से टिकट के नाम पर  50 लाख रुपये की मांगने  का आरोप लगाया था। साथ ही कहा कि संजय सिंह व दुर्गेश पाठक ने उन्हें कहा कि फिल्लौर  से पार्टी टिकट का रेट 2.5 करोड़ है पर पवित्र सिंह के नैशनल काउंसिल के मेंबर होने के नाते उसे छूट दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed