फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deepika giving free digital marketing course to daughters

बेटियों को डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मुफ्त में करा रही दीपिका

Fri, 18 Mar 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Deepika giving free digital marketing course to daughters
चंडीगढ़। एक बेटी पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बन जाए तो दो परिवारों के लिए गर्व का विषय बन जाता है। एक ओर मायका पक्ष बेटी पर नाज करता है तो दूसरी ओर बेटी की सोच और क्षमता पति व बच्चे को नई दिशा देती है। इस मूल मंत्र को जीवन में धारण किए दीपिका बहरी ने अब तक 70 युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन में रंग भरे हैं। वे आज अपने बल पर कमा रही हैं और परिवार का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-21 निवासी दीपिका बहरी अंतरजाल नाम से एक डिजिटल मार्केटिंग की शिक्षा का कोर्स करवाती हैं। उनके इंस्टीट्यूट में इसकी फीस 30 हजार रुपये है, लेकिन बेटियों के लिए पूरी तरह निशुल्क है। उन्होंने बताया कि उनके यहां काम करने वाले माली की एक बेटी और एक बेटा है। माली अपने बेटे को पढ़ाता था, लेकिन बेटी को स्कूल नहीं भेजता था। पूछने पर उसने बताया कि इतनी आमदनी नहीं है, इसलिए एक ही बच्चे को पढ़ा पाता हूं। उस दिन तय कर लिया कि रुपयों के अभाव में कोई बेटी अशिक्षित या अयोग्य नहीं रहेगी। उन्होंने माली की बेटी को गोद लिया और पिछले 18 साल से उसकी पढ़ाई का खर्च उठाकर उसे कॉलेज में भी शिक्षा दिलवा रही हैं।
विज्ञापन

नई किताबें देकर पुरानी इकट्ठा करने की व्यवस्था की शुरू
दीपिका ने अपने स्तर पर एक व्यवस्था शुरू की कि अपनी पुरानी किताबें दें और नई कक्षा की पुस्तकें लेकर जाएं। शहर में 9 स्थानों पर इसके स्टॉल लगवाए। मार्च 2021 में उन्होंने 21 हजार किताबें इकट्ठी की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed