{"_id":"1f13a844e104f8896167fe43dcea2b03","slug":"deep-complex-issue-sort-outed-in-house-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर सुलझ ही गया दीप कांपलेक्स का मसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर सुलझ ही गया दीप कांपलेक्स का मसला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Jan 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर हरफूलचंद्र कल्याण की पहली हाउस मीटिंग खूब हंगामेदार रही। इसी हंगामे के बीच निगम सदन की बैठक में दीप कांपलेक्स में पानी व सीवरेज के कनेक्शन के लिए पाइप लाइन बिछाने पर फैसला हो गया।
बैठक में इसे टेबल एजेंडा के रूप में लाया गया। पहले तो पार्षदों में राजनीतिक श्रेय की होड़ मची, फिर खूब हंगामा हुआ और आखिर में निगम कमिश्नर ने फैसला सुना ही दिया। बीते दिनों प्रशासन ने निगम को पत्र जारी कर इस संबंध में मंजूरी दे दी थी।
बैठक में जैसे ही यह एजेंडा आया, कांग्रेसी पार्षद व पूर्व डिप्टी मेयर सतीश कैंथ ने बोलना शुरू कर दिया। इस पर जन्नत जहां ने नाराजगी जताई और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब प्रशासन से मंजूरी मिल ही चुकी थी तो इसे एजेंडे के लिए रूप में लाने की क्या जरूरत थी। यहां अभी तक काम शुरू हो जाना चाहिए था। इस पर निगम कमिश्नर वीपी सिंह ने कहा कि प्रशासन ने जो मंजूरी दी थी, उसमें कुछ शर्तों का भी जिक्र किया गया था।
इन शर्तों पर चर्चा करने के लिए ही इस एजेंडे को हाउस में लाया गया। उसके बाद सभी पार्षदों की सहमति से यहां सभी शर्तों का पालन करते हुए एजेंडे को पास कर दिया गया।
कमिश्नर ने कहा कि प्रशासन की शर्त के मुताबिक लोगों को जब कनेक्शन दिए जाएंगे, तो उसमें यह भी उल्लेख होगा कि ये सुविधाएं अस्थाई तौर पर हैं। उसके अलावा इस प्रोजेक्ट पर होने वाले खर्च का एक तिहाई हिस्सा वहां के लोगों से वसूला जाएगा।
कमिश्नर ने चलाया हाउस
वीरवार को हुई बैठक में मेयर की बजाय कमिश्नर वीपी सिंह ही बागडोर संभालते नजर आए। पूरी बैठक में मेयर हरफूलचंद्र कल्याण ज्यादातर खामोश ही रहे।
अधिकतर मुद्दों पर कमिश्नर ही जवाब दे रहे थे। भाजपा पार्षद तो मेयर पर दबाव डालने के लिए बार-बार उनकी कुर्सी तक भी आ रहे थे।
ये एजेंडे हुए पास
- सेक्टर-10 लेजर वैली पार्क में जॉगिंग ट्रैक का निर्माण
- सेक्टर-31 व 47 की वी6 रोड की रीकारपेटिंग
- सेक्टर-31ए,बी,सी और डी की मार्केटों की पार्किंग की रीकारपेटिंग
- सेक्टर-34 व 44 के बीच साइकिल ट्रैक के साथ वी3 रोड की रीकारपेटिंग,
- सेक्टर-33 और 45 की वी3 सड़क की रीकारपेटिंग
- सेक्टर-39 वाटर वर्क्स में लगेंगे दो नए पंप सेट