{"_id":"84d247a60fd3e71be815211cd2eab439","slug":"decree-only-chandigarh-resident-will-participate-for-draw-of-flats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 51 में फ्लैट्स के ड्रॉ में शामिल होने वालों के लिए फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 51 में फ्लैट्स के ड्रॉ में शामिल होने वालों के लिए फरमान
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मार्च को लांच होने वाली सेक्टर -51 की नई टू बीएचके हाउसिंग स्कीम में हरियाणा और पंजाब के लोग हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड ने पंजाब व हरियाणा में रहने वाले निवासियों की मांग खारिज करते हुए इस स्कीम में सिर्फ चंडीगढ़ वासियों को ही ड्रा में शामिल करने का निर्णय लिया है। जबकि इससे पहले साल 2008 में सेक्टर-63 में जो हाउसिंग स्कीम लांच की गई थी वह देश भर के सभी लोगों के लिए थी।
2008 की सेक्टर -63 की स्कीम के तहत बोर्ड ने 2108 फ्लैट्स बनाए थे। इस स्कीम के आठ साल बाद बोर्ड सेक्टर-51 में 128 फ्लैट्स की स्कीम को लांच करने जा रहा है। ऐसे में अब ट्राइसिटी में शामिल पंचकूला और मोहाली के निवासी भी इस स्कीम के ड्रा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के अनुसार चंडीगढ़ के निवासी को भी आवेदन पत्र के साथ शहर से संबंधित पहचान पत्र की फोटो प्रति देनी होगी। टू बेड रूम के एक फ्लैट का एरिया 1050 वर्ग फुट होगा। ड्रा निकालने के बाद निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा और दो साल के भीतर इस प्रोजेक्ट को पूरा करके अलाटियों को सौंप भी देगा।
विज्ञापन
लेकिन ई बोली में दी गई है जगह
शहर में ईडब्ल्यूएस के जो 52 थ्री बेडरूम फ्लैट्स पड़े हैं उन्हें पंजाब, हरियाणा समेत सभी लोगों को खरीदने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने ई बोली द्वारा इन फ्लैट्स बेचने का निर्णय लिया है। ई बोली द्वारा विदेश में बैठे लोग भी बोली में शामिल हो पाएंगे।
ई बोली में सेक्टर-63 के 27, सेक्टर-38 वेस्ट में 7, 49 में 11 और 51 के 9 फ्लैट्स की नीलामी की जाएगी। इनका रिजर्व प्राइस 22 से 80 लाख रुपये तक तय किया गया है। यह ई बोली भी मार्च माह में बोर्ड की ओर से करवाई जाएगी।
एक हजार रुपये में मिलेगा ब्रोशर
एक मार्च को लांच होने वाली टू बीएचके स्कीम के लिए बोर्ड ने ब्रोशर तय कर लिया है। यह ब्रोशर चंडीगढ़ के निवासियों को एक हजार रुपये में मिलेगा। ब्रोशर से ही बोर्ड को लाखों रुपये की कमाई होगी।
हुडा और गामाडा में ऐसा नहीं होता है
हरियाणा के हुडा और पंजाब में गमाडा की ओर से जो भी हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच किए जाते हैं उसमें किसी भी राज्य का कोई निवासी ड्रा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकता है। पांच साल पहले ही में गमाडा की ओर से न्यू चंडीगढ़ में प्लाट के लिए ड्रा निकाला था, जिसमे पंजाब के अलावा दूसरे एरिया के रेजिडेंट्स के भी प्लाट निकले हैं। इस समय हजारों लोग जिनके कारोबार की दुकानें चंडीगढ़ में हैं लेकिन वे रेजिडेंट्स पंचकूला और मोहाली के हैं।
पहली बार लिफ्ट की व्यवस्था होगी
पहली बार हाउसिंग बोर्ड इस प्रोजेक्ट में लिफ्ट की व्यवस्था करने जा रहा है। हाउसिंग बोर्ड के अनुसार दो साल में इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सेल्फ फाइनेंस स्कीम के आधार पर यह फ्लैट लोगों को मिलेंगे। बोर्ड ने जो फ्लैट की कीमत 69 लाख रखी है उसकी बाजार में इस समय 90 से 95 लाख कीमत है।
मनिंदर सिंह बैंस, चेयरमैन, हाउसिंग बोर्ड ने बताया कि एक मार्च को लांच होने वाली सेक्टर-51 के 128 फ्लैट्स की स्कीम में सिर्फ चंडीगढ़ के निवासी ही आवेदन कर पाएंगे। दूसरे राज्यों के लोगों को ड्रा में शामिल नहीं किया जा रहा है। लेकिन ई बोली में जिन 52 फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस तय किया गया है, उसमें दूसरे राज्यों के लोग फ्लैट्स खरीद सकते हैं।