फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   decree of municipal, again dispute on sector 17 parking

फिर से विवादों में सेक्टर 17 की पार्किंग, नगर निगम का फरमान

Mon, 20 Jun 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Jun 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
decree of municipal, again dispute on sector 17 parking
चंडीगढ़ पार्किंग - फोटो : amar ujala

नगर निगम के फरमान से एक बार फिर सेक्टर 17 के साहिब सिंह और एंपायर स्टोर पार्किंग मामले में विवाद। दरअसल सेक्टर-17 की साहिब सिंह और एंपायर स्टोर की पेड पार्किंग सुबह 11.30 बजे के बाद ही खुलेगी।  नगर निगम ने इस संबंध में पार्किंग ठेकेदारों को नोट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


 निगम की ओर से ठेकेदारों से यह भी कहा गया है कि अगर वह सुबह 11.30 बजे तक पार्किंग बंद करने के लिए तैयार नहीं है तो वे अपनी जमा राशि निगम से वापस ले सकते हैं, जबकि ठेकेदार इसे नगर निगम का धक्का बता रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम ने पिछले बुधवार को सेक्टर-17 की साहिब सिंह और एंपायर स्टोर की पेड पार्किंग के अलावा सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट की पेड पार्किंग की नीलामी करवाई है। ठेकेदारों के अनुसार इन सभी पेड पार्किंग के लिए जो टेंडर अलॉट किया गया था, उसके नियम एवं शर्तों के अनुसार पार्किंग का समय सुबह 8 से लेकर रात 12 बजे का है। ठेकेदारों के अनुसार उन्होंने यह समय देखकर ही बोली दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नगर निगम की ओर से ठेकेदारों को जो नोटिस जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि सुबह 11.30 बजे ही पार्किंग खोली जाएगी। नगर निगम की ओर से ऐसा निर्णय सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग को चलाने के लिए किया गया है। नगर निगम के अनुसार अगर साहिब सिंह और एंपायर स्टोर की पेड पार्किंग सुबह 8 बजे खुलेगी तो व्यापारी और कर्मचारी मल्टीलेवल पार्किंग में अपने वाहन पार्क नहीं करेंगे जिससे मल्टीलेवल पार्किंग का रिस्पांस और ढीला हो जाएगा।


व्यापारियों से समझौते के बाद खोली गई थी पार्किंग
नगर निगम ने पिछले माह जब यह दोनो पार्किंग बंद की थी तो व्यापारियों के साथ समझौते के बाद यह खोली गई थी जिसमे व्यापारियों ने समझौता किया था कि साहिब सिंह और  एंपायर स्टोर की पेड पार्किंग सुबह 11.30 बजे तक बंद रहेगी और व्यापारी और कर्मचारी अपने वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क करेंगे। मालूम हो कि अभी ठेकेदारों ने यह दोनो पार्किंग चलानी शुरू नहीं की है अभी भी दोनों पार्किंग  निशुल्क ही चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed