फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   decree of administration for new year party

नये साल का जश्न मनाने से पहले पढ़ें प्रशासन का अहम फरमान

Wed, 30 Dec 2015 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला,मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला,मोहाली Updated Wed, 30 Dec 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
decree of administration for new year party

नये साल के जश्न मनाने से पहले पढ़ लें प्रशासन का ये अहम फरमान नहीं तो रंग में भंग पड़ सकता है। दरअसल ट्राई सिटी में प्रशासन की ओर से नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

 
मोहाली में 31 दिसंबर और एक जनवरी को जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस और क्लब रात साढ़े 12 बजे तक ही खुल पाएंगे। अगर कोई नियमों को तोड़ता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पूनमदीप कौर ने लिया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जोकि एक जनवरी तक तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर को जिले में स्थित होटलों, रेस्टोरेंटों, मैरिज पैलेसों व क्लबों में प्रोग्राम आयोजित किए जाने है। इसके चलते यह देर रात तक खुले रहने के चलते कानून व्यवस्था भंग होने का अनदेशा है। ऐसे में स्थिति खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते जिले के होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस और क्लब आदि 31 दिसंबर व एक जनवरी को रात साढ़े बजे तक खोलने का फैसला लिया है। जिक्रयोग है कि पहले यह होटल व रेस्टोरेंट आदि 12 रात बजे तक खुले रखने की अनुमति है।

साउंड सिस्टम के लिए लेनी होगी परमिशन
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि साउंड सिस्टम संबंधी जो आदेश सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए हैं। उनका सभी को पालन करना होगा। होटलों, रेस्टोरेंटों, मैरिज पैलेसों व क्लबों आदि को साउंड सिस्टम लगाने के लिए जिला उप मंडल मजिस्ट्रेट से पहले अनुमति लेनी होगी।

न्यू ईयर पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं: डीसीपी
पंचकूला में न्यू ईयर पर शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी अनिल धवन ने मंगलवार को बैठक की, जिसमें उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि हुड़दंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए। इसके लिए उन्होंने सेक्टर वाइस टीमों के गठन का निर्देश दिया है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस को अंदेशा है कि हिमाचल में चुनाव के चलते नया साल बनाने के लिए लोग हरियाणा के पंचकूला की तरफ रुख कर सकते हैं। ऐसे लोगों भी पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। यदि कोई शराब पीकर या लेकर प्रवेश करने की कोशिश करेगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव को लेकर हिमाचल में 48 घंटे तक ड्राई डे घोषित कर दिया गया है।


पुलिस बीट प्रभारियों को डीसीपी ने दिए निर्देश
मंगलवार को डीसीपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। पुलिस उपायुक्त अनिल धवन ने इस बैठक में न्यू ईयर के दौरान रात के समय मुस्तैदी बढ़ाने के निर्देश इस बैठक में सभी थाना और पुलिस चौकी प्रभारियों को दिए हैं। इसके अलावा जिन जगहों पर न्यू ईयर के कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं, उसके आसपास भी सुरक्षा प्रबंधों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed