{"_id":"7b9b31f3772cfed41f363df521f15d91","slug":"decree-from-police-administration-take-record-of-customer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर कैफे, होटल-रेस्टोरेंट में आने वालों का रखना होगा रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर कैफे, होटल-रेस्टोरेंट में आने वालों का रखना होगा रिकार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 08 Jan 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में पठानकोट में आतंकी घटना के बाद डीसीपी अनिल धवन ने सुरक्षा की दृष्टि से जिला के सभी साइबर कैफे, होटल व रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों की आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए रिकार्ड रखने संबंधी निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हैं, जो जिले में आगामी 3 अप्रैल 2016 तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन
अनिल धवन ने आदेशों में स्पष्ट किया कि जिला में बड़ी संख्या में साइबर कैफे हैं, जिन पर नेटवर्क सेवाएं प्राप्त करने व ईमेल करने के लिए लोग आते हैं। ऐसे में इन साइबर कैफे पर असामाजिक तत्वों, अपराधियों और आतंकवादियों के आने की संभावना भी बनी रहती है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने आदेशों में साइबर कैफे, होटल एवं रेस्टोरेंट मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी अपरिचित व्यक्ति को अपने संस्थान से सेवाएं उपलब्ध न करवाएं या सेवाएं उपलब्ध करवाने से पहले उसकी पहचान संबंधी रिकार्ड अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
हर व्यक्ति की पहचान के लिए एक रजिस्टर लगाएं, जिसमें आगंतुक का नाम, पता, टेलीफोन इत्यादि दर्ज करवाएं साथ ही उसका परिचय पत्र, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, फोटो क्रेडिट कार्ड इत्यादि की प्रति भी पहचान के लिए रिकार्ड में कम से कम 6 महीने के लिए रखें और अपने संस्थान में उच्च गुणवता वाले सीसीटीवी कैमरों का प्रबंध कराएं।
ताकि बाद में जरूरत पड़ने पर रिकार्ड चेक किया जा सके। आदेशों में इन स्थानों के मालिको को हिदायत दी गई हैं कि वे प्रतिदिन आने वाले उपभोक्ताओं की डिटेल सीसीटी एनएस सिटीजन पोर्टल साफ्टवेयर पर सूचना दें। साइबर कैफे पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति आता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या कंट्रोल रूम नंबर 100, 0172-2582100 पर दें।