{"_id":"6528f619a6a4b37c630fb975","slug":"decline-in-cases-of-stubble-burning-in-punjab-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stubble Burning: पंजाब में कम हुए मामले, अब तक 366 किसानों पर लगा नौ लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Stubble Burning: पंजाब में कम हुए मामले, अब तक 366 किसानों पर लगा नौ लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना
Fri, 13 Oct 2023 02:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:07 PM IST
सार
इस सीजन में अब तक 366 किसानों पर पीपीसीबी नौ लाख 45 हजार रुपये जुर्माना लगा चुका है। गौरतलब है कि बुधवार को पराली जलाने के 26 मामले रिपोर्ट हुए थे। गुरुवार को पराली जलाने के इससे भी आधे मामले रिपोर्ट होने से पीपीसीबी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
पंजाब में पराली जलाने के मामलों में आई कमी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में पराली जलाने के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को केवल 13 नए मामले ही सामने आए। इनमें सबसे अधिक चार मामले फिरोजपुर के रहे और एक कपूरथला का रहा। इसके अलावा तरनतारन में तीन, अमृतसर में भी तीन और लुधियाना व मालेरकोटला में एक-एक मामला दर्ज किया गया। इससे चालू सीजन में पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1076 पहुंच गई है। इनमें अमृतसर सबसे टॉप पर बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में फिर रार: 20 अक्तूबर को बुलाया गया विधानसभा सत्र गैरकानूनी, पंजाब राजभवन ने विस सचिव को लिखा पत्र
366 किसानों पर लगा जुर्माना
इस सीजन में अब तक 366 किसानों पर पीपीसीबी नौ लाख 45 हजार रुपये जुर्माना लगा चुका है। गौरतलब है कि बुधवार को पराली जलाने के 26 मामले रिपोर्ट हुए थे। गुरुवार को पराली जलाने के इससे भी आधे मामले रिपोर्ट होने से पीपीसीबी ने राहत की सांस ली है। बोर्ड के चेयरमैन आदर्श पाल विग के मुताबिक लगातार किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किए जाने का ही यह असर है। साथ ही 24 घंटे मानीटरिंग भी हो रही है, जो किसान पहले अपने खेतों में पराली जला चुके हैं, उन पर जुर्माने लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एक्यूआई स्तर बढ़ा
गुरुवार बठिंडा का एक्यूआई स्तर 148, जालंधर का 119, खन्ना का 89, लुधियाना का 87, मंडी गोबिंदगढ़ का 116, पटियाला का 68 व अमृतसर का 99 दर्ज किया गया। यह बुधवार के मुकाबले ज्यादा रहा। बुधवार को अमृतसर का 79, जालंधर का 89, खन्ना का 64, लुधियाना का 55, पटियाला का 64 रिकॉर्ड किया गया था।