फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Declaration of remaining exam dates of 9th and 11th

नौवीं और ग्याहरवीं की बची हुई परीक्षा की तारीखों का एलान

Thu, 08 Apr 2021 10:01 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Declaration of remaining exam dates of 9th and 11th
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के नौवीं-ग्यारहवीं कक्षा की बची परीक्षा के लिए वीरवार को तारीखों का एलान कर दिया। कोरोना महामारी के बढ़ते केसों के चलते 22 मार्च को परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। विभाग ने ये परीक्षा 12 अप्रैल से 17 अप्रैल के मध्य करवाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा शेड्यूल के अनुसार एक दिन में एक ही कक्षा की परीक्षा होगी। अगर विद्यार्थियों की संख्या अधिक होती है तो स्कूल दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करवा सकते हैं। एक कमरे में अधितकतम 15 विद्यार्थियों को बैठाने की ही अनुमति होगी।
विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए आने वाले सभी विद्यार्थियों का मास्क पहनकर आना जरूरी है। स्कूल के मुख्य द्वार पर आते समय और स्कूल के अंदर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान स्कूल में मोबाइल लेकर आने की अनुमति नहीं होगी। नौंवी और ग्यारहवीं की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र शिक्षा विभाग की ओर से ही जारी किया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने निर्देश जारी किए थे कि नौंवी-ग्यारहवीं की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में ही करवाई जाएगी, वहीं स्कूलों को दसवीं और बारहवीं के प्रैक्टिकल और प्री-बोर्ड परीक्षा भी 30 अप्रैल तक खत्म करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए स्कूल अपने हिसाब से समय सारिणी बनाकर विद्यार्थियों को स्कूल बुलाकर परीक्षा आयोजित करवाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा शेड्यूल
दिनांक कक्षा- 9 कक्षा- 11
12 अप्रैल कोई नहीं रसायन विज्ञान / बिजनेस स्टडी
13 अप्रैल सामाजिक विज्ञान कोई नहीं
15 अप्रैल कोई नहीं गणित
16 अप्रैल गणित कोई नहीं
17 अप्रैल हिंदी जीव विज्ञान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed