{"_id":"608c6e028ebc3ed9b70a88ff","slug":"decision-will-be-given-today-on-giving-remedissever-to-the-patients-of-mohali-and-panchkula-chandigarh-news-pkl412014960","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल सकती है राहत : मोहाली और पंचकूला के मरीजों को रेमडेसिविर देने पर आज होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल सकती है राहत : मोहाली और पंचकूला के मरीजों को रेमडेसिविर देने पर आज होगा फैसला
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति कर रहे सप्लायर से मोहाली और पंचकूला के मरीजों के लिए इंजेक्शन खरीदा जा सकेगा कि नहीं, इसका फैसला स्वास्थ्य विभाग शनिवार को करेगा। साथ ही रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर रोक के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दुकानों की सूची जारी कर दी है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि इस संबंध में निर्णय लेने के लिए ड्रग कंट्रोलर से शहर के सभी सप्लायर के यहां रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता का रिकॉर्ड मांगा गया है। शनिवार की सुबह सारे रिकॉर्ड उपलब्ध हो जाएंगे। इसके बाद शहर में कोरोना के मरीजों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा।
गौरतलब है कि शहर में ऐसे इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए निदेशक स्वास्थ्य ने तीन दुकानों को स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही इंजेक्शन खरीदने संबंधी मानक भी तय कर दिए हैं। डॉ. कंग ने बताया कि इंजेक्शन को लेकर शहर के लोगों को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए या निर्णय लिया गया है। इसके आधार पर दुकान के साथ अस्पताल चिह्नित कर दिए गए हैं। तय किए गए प्रत्येक दुकान को प्रतिदिन का स्टॉक भी स्वास्थ्य विभाग को देना होगा। तय किए गए मानक का उल्लंघन होने पर उन पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी जबकि सरकारी अस्पतालों में कंपनी के डिपो से सीधे तौर पर इंजेक्शन की आपूर्ति होगी।
बॉक्स
मोहाली व पंचकूला में भी चंडीगढ़ के मरीज
डॉ. कंग ने बताया कि इंजेक्शन और मरीजों की संख्या के आधार पर यह निर्णय लिया जाएगा कि इंजेक्शन पंचकूला और मोहाली में भर्ती मरीजों के लिए दिया जा सकता है कि नहीं। उनका कहना है कि मोहाली और पंचकूला में भर्ती मरीजों के लिए एकदम से इंजेक्शन देने से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि वहां के अस्पतालों में भी चंडीगढ़ के मरीज भर्ती हैं। ऐसे में अपने शहर के मरीजों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के मानक का पालन करते हुए उनके लिए भी इंजेक्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स
इन दुकानों से इन अस्पतालों को उपलब्ध होगा इंजेक्शन
- कुमार एंड कंपनी, सेक्टर-11
-ईडन क्लीनिकल केयर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, चंडीगढ़ सिटी हॉस्पिटल सेक्टर-8 सी,
- गुरु नानक मेडिकोज प्राइवेट लि. एससीओ नंबर-290 सेक्टर-35डी- मुकट हॉस्पिटल सेक्टर-34, चंडीगढ़
-हीलिंग हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेज सेक्टर-34, लैंडमार्क हॉस्पिटल सेक्टर-33 चंडीगढ़
- गुप्ता एजेंसीज एससीओ नंबर-80 सेक्टर-24 सी, चंडीगढ़- संतोख नर्सिंग होम, हाउस नंबर-846 सेक्टर-38ए चंडीगढ़ केयर पार्टनर हार्ट सेंटर सेक्टर-19 डी
बॉक्स
इंजेक्शन लेने से पहले दिखाने होंगे ये दस्तावेज
अस्पताल का प्रिस्क्रिप्शन कार्ड
मरीज का भर्ती होने का कार्ड
मरीज का आधार कार्ड या आईडी प्रूफ