फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   "Deceived by the Centre and the state government, Punjab conspired to eliminate '

'केंद्र और राज्य सरकार ने किया धोखा, पंजाब को खत्म करने की साजिश'

Tue, 24 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 24 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
"Deceived by the Centre and the state government, Punjab conspired to eliminate '
आनंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में कांग्रेस शीघ्र ही सीएम का नाम घोषित कर देगी। यह बात राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने जालंधर में पत्रकार वार्ता में कही। वह इन दिनों पंजाब में कांग्रेस प्रचार के दौरे पर हैं।

विज्ञापन


शर्मा के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर सिंह शेरगिल के अलावा जालंधर के नवनियुक्त प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया, संजय सहगल भी मौजूद थे। शर्मा ने कहा कि पंजाब में मौजूदा गठबंधन सरकार ने जहां किसानों के साथ धोखा किया है वहीं पंजाब को नशे के दलदल में गिरा दिया है। 
विज्ञापन


पंजाब में ड्रग फैल चुका है और इसकी जिम्मेदार सूबा सरकार है। जब वह केंद्रीय मंत्री थे तो पंजाब के किसानों को बचाने के लिए कई कदम उठाए थे। आयात गेहूं पर 25 फीसदी ड्यूटी लगा दी थी ताकि किसानों को उनके गेहूं का उचित मूल्य मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने यह ड्यूटी खत्म कर दी है और अब कई बड़े घराने विदेशों से गेहूं आयात कर रहे हैं। इसमें बड़ा घोटाला होने की आशंका है। पंजाब चुनाव में कोई त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है। 

यहां पर आरएसएस की बी टीम आप चुनाव लड़ रही है और यह भाजपा का हिस्सा है। जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तो आप व आरएसएस के नेता आपस में मिलकर आंदोलन चलाते थे। 

'नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल जुड़वा भाई'

"Deceived by the Centre and the state government, Punjab conspired to eliminate '
चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल
पंजाब में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है और आरएसएस व आप अंदरखाते मिलकर प्लानिंग से चुनाव लड़ रहे हैं ताकि कांग्रेस को सत्ता से दूर रखा जा सके। नोटबंदी क्या पंजाब चुनावों में मुद्दा होगा। 

शर्मा ने कहा कि नोटबंदी के बाद सूबे में छह हजार के लगभग इंडस्ट्री बंद हो गई है। लोग परेशान हैं और चुनाव में यह मुद्दा जरूर होगा। शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही अखिल भारतीय कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी पंजाब के तीन दिन के दौरे पर आ रहे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने जलौखाना में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बादल जो पहले से ही बहुत अमीर थे और अमीर होते चले गए। 

पंजाब और पंजाबी अकाली-भाजपा शासन के दस वर्ष में गरीब होते चले गए। उन्होंने आम आम आदमी पार्टी के खतरनाक डिजाइनों के खिलाफ लोगों को चेतावनी दी। कहा कि यह पार्टी राष्ट्र विरोधी तत्वों के हाथों में खेल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल जुड़वा भाई हैं। केजरीवाल पंजाब, गोवा और गुजरात के चुनाव में ही क्यों कूदे जबकि यूपी, बिहार में भी चुनाव हैं। मोदी के इशारे पर केजरीवाल चल रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed