फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Debate between anil vij and geeta bhukkal in assembly

हरियाणा: विधानसभा में तीखी नोंक-झोंक, विज ने कहा- पहले लॉ पढ़ लो, गीता भुक्कल का जवाब- मैं दिल्ली से लॉ पास आउट हूं

Fri, 04 Mar 2022 05:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Mar 2022 05:07 PM IST
सार

असंध से विधायक शमशेर गोगी के सवाल के जवाब में विज ने बताया कि असंध में 50 बिस्तर उप मंडल नागरिक अस्पताल असंध का दर्जा बढा कर 100 बिस्तर उप मंडल नागरिक अस्पताल करने के बारे में प्रस्ताव विचाराधीन हैं, जिसमें ट्रामा केयर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।  

विज्ञापन
Debate between anil vij and geeta bhukkal in assembly
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर में नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस की विधायक गीता भुक्कल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज में तीखी बहस हुई। विज ने कहा कि अब किसी के कहने से नहीं बल्कि जरूरत के अनुसार अस्पताल, मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए अध्ययन कराया जाएगा कि कहां पर जरूरत है और कहां पर नहीं। साथ ही नई नर्सिंग पॉलिसी भी बनाई गई है। पलटवार करते हुए भुक्कल ने कहा, आप खुद को अपडेट करिये हाईकोर्ट में सरकार ने पॉलिसी वापस कर ली है। इस पर विज ने कहा, पहले आप लॉ पढ़ लो। गीता भुक्कल ने भी तपाक से जवाब दिया है कि दिल्ली से लॉ पास आउट है और हाईकोर्ट की वकील है। 

विज्ञापन


सदन में 15 मिनट अधिक तक सवाल जवाब चलते रहे। विज ने कहा कि राज्य सरकार छह जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोलने जा रही है। नई नर्सिंग पॉलिसी के तहत नर्सिंग कॉलेज में 100 बेड का अस्पताल होना चाहिए या 10 किलोमीटर की परिधि में स्थित एनएबीएच प्रमाणित अस्पताल से नर्सिंग कॉलेज अक्रेडिटेड होना चाहिए और उस अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तर की होनी चाहिए। नर्सिंग कॉलेज में बायोमेट्रिक हाजिरी का प्रावधान हो। पहले एक एक कमरे में नर्सिंग कॉलेज चलते थे, उनमें गुणवत्ता नहीं होती थी।
विज्ञापन


मैपिंग के लिए टेंडर फ्लोट
विज ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेशभर की मैपिंग के लिए टेंडर फ्लोट कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार कितने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कितने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कितने 100 बिस्तर के अस्पताल, कितने 300 बिस्तर के अस्पताल, कितने 500 बिस्तर के अस्पताल और कितने मेडिकल कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज बनने चाहिए उसके लिए हमारे पास आज तक कोई स्टडी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असंध से विधायक शमशेर गोगी के सवाल के जवाब में विज ने बताया कि असंध में 50 बिस्तर उप मंडल नागरिक अस्पताल असंध का दर्जा बढा कर 100 बिस्तर उप मंडल नागरिक अस्पताल करने के बारे में प्रस्ताव विचाराधीन हैं, जिसमें ट्रामा केयर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।                                                                            
शून्यकाल में सभी सदस्यों को बोलने का अवसर मिले
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद ने लोकसभा की तर्ज पर विधायी कार्य संचालित करने की एक नई परिपाटी की शुरूआत करते हुए शून्यकाल में ड्रॉ ऑफ लॉट्स के माध्यम से सदस्यों का नाम निकालकर उन्हें बोलने का अवसर प्रदान किया है।

विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के तीसरे दिन शून्यकाल के लिए 13 विधायकों ने बोलने के लिए अपने नाम पेटी में डाले थे, जिनमें से 10 की पर्ची निकाली गई और उन्हें 5-5 मिनट बोलने का अवसर दिया गया। 


इसमें कई विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ राज्य के सार्वजनिक हित के मुद्दे भी सदन में रखे। राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने जवाब में सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री इन मुद्दों को समायोजित करेंगे। हरियाणा विधानसभा में 2 मार्च से आरंभ हुए बजट सत्र की शुरूआत भी लोकसभा की तर्ज पर की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed