{"_id":"60196a78ec99de5c8e650419","slug":"deaths-due-to-spurious-liquor-sit-submits-report-to-haryana-home-dept","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : नकली शराब मामले में एसआईटी ने सौंपी रिपोर्ट, दो जिलों में गई थी 30 से ज्यादा लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : नकली शराब मामले में एसआईटी ने सौंपी रिपोर्ट, दो जिलों में गई थी 30 से ज्यादा लोगों की जान
Tue, 02 Feb 2021 08:42 PM IST
ajay kumar
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Feb 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
पिछले साल हरियाणा के सोनीपत और पानीपत जिले में शराब से हुई 30 से ज्यादा लोगों की मौत के मामले में जांच कर रही विशेष जांच दल ने अपनी रिपोर्ट मंगलवार को हरियाणा सरकार को सौंप दी है। आधिकारियों के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) श्रीकांत जाधव के नेतृत्व वाली एसआईटी ने राज्य के गृह विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन
दो जिलों में 30 लोगों की गई थी जान
कथित रूप से नकली शराब पीने से पिछले साल पानीपत और सोनीपत जिले में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया था। बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवंबर में मिलावटी शराब के सेवन से मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूरे मामले की जांच के लिए हरियाणा सरकार ने तुरंत एसआईटी का गठन किया था। उस समय हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि एसआईटी नकली शराब के कारणों और स्रोतों की जांच करेगी। वहीं इस संबंध में प्राप्त सभी शिकायतों पर भी गौर करेगी। विशेष जांच दल राज्य में शराब की अवैध बिक्री की भी जांच करेगी। इस बीच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है।
विज्ञापन