फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Death, young, man, injection, drug, Talwandi Bhai , Ferozepur

नशे का इंजेक्शन लगा रहे युवक की मौत

Sun, 05 Oct 2014 10:37 PM IST
तलवंडी भाई (फिरोजपुर)।
तलवंडी भाई (फिरोजपुर)। Updated Sun, 05 Oct 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
Death, young, man, injection, drug, Talwandi Bhai , Ferozepur
क्षेत्र के एक अस्पताल के बाथरूम में नशे का इंजेक्शन लगाते समय तीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक का नशे का आदी था। वह घर से बाजार में कीटनाशक दवाएं खरीदने आया था।
विज्ञापन



अस्पताल के बाथरूम में घुसकर वह नशे का इंजेक्शन लगाने चला गया था। एएसआई योगराज सिंह ने बताया कि युवक क्षेत्र के एक नामचीन अस्पताल के बाथरूम में घुसकर नशे का इंजेक्शन लगा रहा था। ज्यादा डोज लेने पर उसकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन



पुलिस को दिए बयान में युवक के रिश्तेदार जोगिंदर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह वासी मुदकी ने बताया कि यादविंदर सिंह पुत्र बख्शी सिंह रविवार दोपहर लगभग दो बजे घर से तलवंडी भाई के बाजार से कीटनाशक दवाएं खरीदने आया था। यादविंदर नशे का आदी है। वह नशे का इंजेक्शन लगाने के लिए अस्पताल के बाथरूम में घुस गया। वहां डोज अधिक लेेने पर उसकी बाथरूम में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अस्पताल के डॉक्टरों ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। एएसआई योगराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed